Bastar Naxalites Surrender: नक्सलियों के डॉक्टर और कमांडर समेत 13 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण.. सभी पर कुल 33 लाख रुपये का था ईनाम, इन इलाकों में थी दहशत
सरेंडर करने वाले नक्सलियों में प्लाटून 16 का कमांडर कमलेश, डॉक्टर टीम का सुखलाल समेत दूसरे एक्टिव माओवादी शामिल है।

Bastar Naxalites Surrender
- नारायणपुर में 8 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण।
- सरेंडर नक्सलियों पर था 33 लाख का इनाम।
- अबूझमाड़ में सक्रिय थे सभी हार्डकोर नक्सली।
Bastar Naxalites Surrender: नारायणपुर: बस्तर संभाग के सभी जिलों में अब नक्सली पूरी तरह बैकफुट पर आ गए है। पुलिस पार्टी पर हमला तो दूर नक्सलियों को अब छिपने का भी ठिकाना नहीं मिल रहा है। सामने दो ही विकल्प बाकी है, या तो सरेंडर करें या फिर पुलिस के गोलियों का शिकार बने। नक्सली इस बढ़ते पुलिस के दबाव को झेल नहीं पा रहे है और लगातार इस हिंसक गतिविधि से खुद को दूर कर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर रहे है। इसके अलावा नक्सली पुलिस की तरफ से चलाये जा रहे 'लोन वर्राटू' अभियान से भी प्रभावित होकर खुद को समाज के मुख्यधारा में शामिल कर रहे है।
नारायणपुर में कितने नक्सलियों ने किया सरेंडर?
ताजा मामला बस्तर के नारायणपुर का है जहां पुलिस और सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहाँ एसपी रॉबिंसन गुरिया के समक्ष 8 खूंखार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। सरेंडर करने वाले सभी आठ नक्सलियों पर सरकार और पुलिस की तरफ से 33 लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। इनमें 4 महिला और 4 पुरुष नक्सली शामिल है।
किस इलाके में सक्रिय थे आत्मसमर्पित नक्सली?
Bastar Naxalites Surrender: जानकारी के अनुसार सरेंडर करने वाले नक्सलियों में प्लाटून 16 का कमांडर कमलेश, डॉक्टर टीम का सुखलाल समेत दूसरे एक्टिव माओवादी शामिल है। ये सभी दशकों से अबूझमाड़ इलाके में सक्रिय थे और कई बड़ी वारदातों में भी शामिल थे। फिलहाल सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत मदद दी जा रही है। इसी तरह सुकमा में भी पांच नक्सलियों ने जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के सामने आत्मसमर्पण किया है। यह सभी हार्डकोर नक्सली नियद नेल्लानार और पुना मारगेम जैसे अभियानों से प्रभावित बताये जा रहे है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: 🔹 उत्तर: नारायणपुर में कुल 8 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें 4 पुरुष और 4 महिला माओवादी शामिल हैं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: 13 Naxalites carrying a bounty of Rs 33 lakh have surrendered in Narayanpur
सुकमा
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm