छत्तीसगढ़ के सुकमा में 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया
छत्तीसगढ़ के सुकमा में 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया
सुकमा, तीन सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से 11 पर कुल 33 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि 20 नक्सलियों में से नौ महिलाएं हैं, जिनमें पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) बटालियन नंबर 1 की एक सदस्य भी शामिल है। पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि उन्होंने 'खोखली' माओवादी विचारधारा, निर्दोष आदिवासियों पर नक्सलियों के अत्याचारों और प्रतिबंधित संगठन में बढ़ते आंतरिक मतभेदों से निराशा का हवाला देते हुए वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले लोग राज्य सरकार की 'नियाद नेल्लनार' (आपका अच्छा गांव) योजना से भी प्रभावित थे, जिसका उद्देश्य दूरदराज के गांवों में विकास कार्यों को सुविधाजनक बनाना और नयी आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति को अमल में लाना है।
अधिकारी ने बताया कि माओवादियों की पीएलजीए बटालियन नंबर 1 की सदस्य शर्मिला उर्फ उइका भीमे (25) और माओवादियों के पश्चिम बस्तर डिवीजन की सदस्य ताती कोसी उर्फ परमिला (20) पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम था।
उन्होंने बताया कि एक अन्य माओवादी मुचाकी हिड़मा (54) पर पांच लाख रुपये का इनाम था। चार नक्सलियों पर 4-4 लाख रुपये और चार पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था।
उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी गई है और सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा।
चव्हाण ने प्रतिबंधित माओवादी संगठन से जुड़े सभी लोगों से हिंसा छोड़ने की अपील की और उन्हें सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन का आश्वासन दिया।
भाषा जोहेब मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: छत्तीसगढ़ के सुकमा में 20 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया
SUKMA
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am