छत्तीसगढ़ : सुकमा में 50 लाख रूपए के 16 इनामी समेत 27 नक्सलियों ने किया समर्पण
छत्तीसगढ़ : सुकमा में 50 लाख रूपए के 16 इनामी समेत 27 नक्सलियों ने किया समर्पण
सुकमा, 15 अक्टूबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कुल 50 लाख रूपए के 16 इनामी नक्सलियों समेत 27 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के बटालियन नंबर एक में सक्रिय दो कट्टर नक्सली समेत 27 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें 10 महिला नक्सली भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों में से पीएलजीए बटालियन नम्बर एक में सप्लाई टीम कमांडर ओयाम लखमू (53) के सर पर 10 लाख रूपए का इनाम है।
अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले अन्य नक्सली पीएलजीए बटालियन नंबर एक के सदस्य माड़वी भीमा (18), रीजनल मिलिट्री कंपनी नंबर दो की पार्टी सदस्या सुनिता उर्फ कवासी सोमड़ी (24) और रीजनल मिलिट्री कंपनी नंबर एक की पार्टी सदस्या सोड़ी मासे (22) के सर पर आठ—आठ लाख रूपए का इनाम है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक नक्सली पर तीन लाख रूपए, दो नक्सलियों पर दो—दो लाख रूपए तथा नौ नक्सलियों के सर पर एक—एक लाख रूपए का इनाम है।
अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ शासन की 'छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति' और 'नियद नेल्ला नार' योजना से प्रभावित होकर तथा माओवादियों के अमानवीय व्यवहार, आधारहीन विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी माओवादियों के द्वारा भेदभाव करने से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।
उन्होंने बताया कि सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की नई पुनर्वास नीति 'छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति -2025' के 50-50 हजार रूपए प्रोत्साहन राशि और अन्य सुविधाएं दी जाएगी।
भाषा सं संजीव मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: छत्तीसगढ़ : सुकमा में 50 लाख रूपए के 16 इनामी समेत 27 नक्सलियों ने किया समर्पण
SUKMA
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am