BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की
Bhasha
Published: 09 Sept 2025 | 7:59 pmModified: 09 Sept 2025 | 7:59 pm

सुकमा, नौ सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक हवलदार ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार रात को उस समय हुई जब सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन का एक दल इंजरम गांव स्थित अपने बटालियन मुख्यालय से गश्त पर निकला था।

उन्होंने बताया कि गश्ती दल में शामिल हवलदार नीलेश कुमार गर्ग (42) ने एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली।

अधिकारी ने बताया कि गर्ग पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया इस संबंध में जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के साथ ही, पिछले लगभग दो महीनों में राज्य में सात सुरक्षाकर्मी, जिनमें से तीन सीआरपीएफ के थे, आत्महत्या कर चुके हैं।

सुकमा जिले के मिनपा शिविर में 23 अगस्त को ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ के एक आरक्षक ने कथित तौर पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

हाल में संपन्न छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में, राज्य सरकार ने बताया था कि राज्य में पिछले साढ़े छह वर्षों (2019 से 15 जून, 2025 के बीच) में 177 सुरक्षाकर्मियों ने पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्याओं, शराब की लत और बीमारियों सहित विभिन्न कारणों से आत्महत्या की।

इनमें से 26 जवान सीआरपीएफ के थे। सीआरपीएफ नक्सल विरोधी अभियानों के लिए दक्षिण छत्तीसगढ़ में तैनात है।

भाषा सं संजीव सुरभि

सुरभि

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am