BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पांच नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पांच नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पांच नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद
Bhasha
Published: 03 Sept 2025 | 8:28 pmModified: 03 Sept 2025 | 8:28 pm

सुकमा, तीन सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से विस्फोटक बरामद किए गए। इनमें से एक नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सुरक्षा बलों ने चिंतलनार थाना क्षेत्र के रावगुडा गांव के पास एक जंगली इलाके से माडवी राकेश, कमलू देवा, कुहराम बुधरा, मड़कम मुया और कवासी पोज्जे को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 74वीं, 131वीं और 223वीं बटालियन, रेंज फील्ड टीम (आरएफटी) एवं स्थानीय पुलिस ने रावगुडा, किस्टाराम तथा आसपास के इलाकों में पुलमपाड़ सुरक्षा शिविर से शुरू किए गए अभियान में भाग लिया।

अधिकारी ने बताया कि राकेश पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। राकेश माओवादियों के स्थानीय संगठन दस्ते (एलओएस) के सदस्य के रूप में सक्रिय था, जबकि अन्य चार निचले स्तर के कैडर थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के पास से 10 डेटोनेटर, 10 जिलेटिन छड़ें, 20 पटाखे, दो सिरिंज, दो बैटरियां, एक इंप्रोवाइज्ड स्विच, एक रेडियो और बिजली के तार बरामद किए गए। गिरफ्तार नक्सलियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

भाषा आशीष माधव

माधव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पांच नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am