BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों की गोला-बारूद की फैक्टरी ध्वस्त

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों की गोला-बारूद की फैक्टरी ध्वस्त

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों की गोला-बारूद की फैक्टरी ध्वस्त
Bhasha
Published: 22 Dec 2025 | 1:06 pmModified: 22 Dec 2025 | 1:06 pm

सुकमा, 22 दिसंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की गोला-बारूद की फैक्टरी को ध्वस्त कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान के तहत रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जिला बल के संयुक्त दल ने मीनागट्टा गांव के जंगल में नक्सलियों द्वारा संचालित अवैध हथियार निर्माण फैक्टरी का पता लगाया तथा उसे ध्वस्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से आठ सिंगल शॉट राइफल, हथियार बनाने के उपकरण, मशीनें, गन पार्ट्स, बड़ी मात्रा में विस्फोटक तथा हथियार निर्माण में उपयोग की जाने वाली सामग्री बरामद की है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि नक्सली क्षेत्र में सशस्त्र गतिविधियों को बढ़ाने के उद्देश्य से यह फैक्टरी संचालित की जा रही थी।

उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की सतर्कता और कार्रवाई से नक्सलियों की यह हथियार फैक्टरी पूरी तरह निष्क्रिय कर दी गई, जिससे माओवादियों की क्षमता को भारी झटका लगा है।

अधिकारियों ने बताया कि सुकमा में 2024 से अब तक 599 माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। वहीं इस दौरान 460 माओवादी गिरफ्तार किए गए हैं तथा 71 माओवादी मारे गए हैं।

उन्होंने कहा, ''सुकमा पुलिस बस्तर में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। नक्सलियों की हिंसक विचारधारा और उनके सप्लाई नेटवर्क को जड़ से मिटाने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेंगे।''

भाषा सं संजीव मनीषा शोभना

शोभना

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों की गोला-बारूद की फैक्टरी ध्वस्त

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी

01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग

01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am