Who Is Madvi Hidma: कभी ताड़मेटला तो कभी बुरकापाल नरसंहार.. लम्बी है हिड़मा के गुनाहों की फेहरिस्त.. जानें हिड़मा की अगुवाई वाले अब तक के सबसे बड़े हमलों के बारें में
Who Is Madvi Hidma: कभी ताड़मेटला तो कभी बुरकापाल नरसंहार.. लम्बी है हिड़मा के गुनाहों की फेहरिस्त.. जानें हिड़मा की अगुवाई वाले अब तक के सबसे बड़े हमलों के बारें …

Who Is Madvi Hidma, Madvi Hidma Encounter
- नक्सलियों का खूंखार मास्टरमाइंड
- नेताओं से जवानों तक की हत्या की लंबी सूची
- कई हमलों में ली जवानों और नेताओं की जान
सुकमा: Who Is Madvi Hidma: लंबे समय से सक्रिय और कई खतरनाक वारदातों में शामिल माओवादी नेता माड़वी हिडमा को सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर मुठभेड़ में ढेर कर दिया। (Sukma Naxal Encounter) जानकारी के अनुसार इस दौरान उसकी पत्नी राजे उर्फ राजक्का की भी मौत हो गई।
खूंखार नक्सली हिड़मा के गुनाह की लंबी सूची (Maadvi Hidma Killed)
Who Is Madvi Hidma: हिडमा पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। वह CPI केंद्रीय समिति में बस्तर क्षेत्र का एकमात्र आदिवासी सदस्य था और PLGA बटालियन नंबर 1 का प्रमुख था, जिसे माओवादी का सबसे घातक हमला इकाई माना जाता है। सुरक्षाबलों के मुताबिक हिडमा कई खूनी वारदातों का मास्टरमाइंड था। उसके खिलाफ प्रमुख हमले इस प्रकार हैं:
● 2005 – इन्जिरम IED विस्फोट हमला: 6 सुरक्षाकर्मी शहीद।
● 2006 – दरभागुड़ा (एर्राबोर) सलवा जुडूम आंदोलन वाहन विस्फोट: 28 नागरिक मारे गए और 28 घायल।
● 2006 – मानिकोंटा (एर्राबोर) सलवा जुडूम आंदोलन पर हमला: 15 नागरिक मारे गए और 18 घायल।
● 2006 – कोटाचेरू IED विस्फोट हमला: 9 सुरक्षाकर्मी शहीद।
● 2007 – उरपाल मेट्टा हमला (एर्राबोर): 23 जवान शहीद।
● 2007 – एर्राबोर राहत शिविर पर हमला और आगजनी: 33 ग्रामीण मारे गए, सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए।
● 2007 – मेटागुड़ा (एर्राबोर) IED विस्फोट हमला: 8 सुरक्षाकर्मी शहीद।
● 2007 – ताड़मेटला पुलिस–नक्सली मुठभेड़: 12 सुरक्षाकर्मी शहीद।
● 2007 – तारलागुड़ा (गोलीपल्ली) पुलिस–नक्सली मुठभेड़: 12 सुरक्षाकर्मी शहीद।
● 2009 – मिनपा (चिंतागुफा) पुलिस–नक्सली मुठभेड़: 10 सुरक्षाकर्मी शहीद, 7 घायल।
● 2009 – आसिरगुड़ा (इन्जिरम) ROP ड्यूटी: राशन ट्रैक्टर पर IED विस्फोट: 7 सुरक्षाकर्मी शहीद, 4 ग्रामीण मारे गए।
● 2010 – ताड़मेटला (चिंतागुफा) हमला: 76 जवान शहीद।
● 2014 – पेंटापाड़–भेज्जी में पुलिस पर गोलीबारी: 3 जवान घायल।
● 2014 – कासलपाड़ (किस्ताराम) पुलिस–नक्सली मुठभेड़: 14 सुरक्षाकर्मी शहीद।
● 2015 – पिडमेल (चिंतागुफा) पुलिस–नक्सली मुठभेड़: 7 सुरक्षाकर्मी (PC शंकरराव सहित) शहीद, 14 घायल।
● 2017 – बरसापाल (चिंतागुफा) हमला: 25 सुरक्षाकर्मी शहीद।
● 2017 – बंकुपारा–भेज्जी पुलिस–नक्सली मुठभेड़: 12 सुरक्षाकर्मी शहीद, 2 घायल।
● 2020 – मिनपा (चिंतागुफा) हमला: 17 जवान शहीद।
● 2021 – टेकलगुड़ा मुठभेड़: 22 सुरक्षाकर्मी शहीद।
● 2024 – धरमावरम कैंप हमला।
नक्सलियों का खूंखार मास्टरमाइंड (Cg Naxal Encounter )
Who Is Madvi Hidma: इस साल मई में पुलिस ने नक्सलियों के शीर्ष नेता बसवाराजू उर्फ केशव नम्बाला को भी ढेर किया था। हिडमा की मौत को सुरक्षा एजेंसियां बस्तर में नक्सल नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी सफलता मान रही हैं। बता दें कि आंध्र प्रदेश के ग्रेहाउंड जवानों द्वारा किए गए सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान यह कार्रवाई हुई। मारे गए 6 नक्सलियों में से 4 की पहचान की जा चुकी है जिसमे हिड़मा CCM, राजे – हिड़मा की पत्नी, DVCM, चेल्लूरी नारायणा SZCM , टेक शंकर के रूप में पहचान हो गई है। सूत्रों के अनुसार मारे गए नक्सली बड़े कैडर के सदस्य थे। मुठभेड़ अल्लुरी सीताराम जिले के इलाके में हुई और अब स्थिति नियंत्रण में है। सुरक्षा बल इलाके में सर्चिंग और निगरानी जारी रखे हुए हैं।
यह भी पढ़ें
- टॉप नक्सल कमांडर हिडमा ढेर, तस्वीरें भी आईं सामने, पत्नी राजे सहित 6 नक्सलियों का खात्मा, देखें वीडियो
- राजधानी में एमडी ड्रग्स का बड़ा स्कैंडल! हाई-प्रोफाइल युवती अक्सा खान के चौंकाने वाले राज़, मोबाइल से निकला गोवा डीजे नेटवर्क का सच
- सुकमा बॉर्डर पर तड़ातड़ फायरिंग! सुरक्षाबलों ने 6 टॉप नक्सलियों को किया ढेर, जंगल में एनकाउंटर जारी
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: मुठभेड़ अल्लुरी सीताराम जिले के छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश सीमा क्षेत्र में हुई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Who Is Madvi Hidma: The dreaded Naxalite Hidma has a long list of crimes
सुकमा
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm