छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर
सुकमा, 18 सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक इनामी महिला नक्सली को मार गिराया है। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुफड़ी और पेरमापारा गांव के बीच जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच लाख रूपये की इनामी मलांगीर एरिया कमेटी की सदस्य बूस्की नुप्पो को मार गिराया है।
अधिकारियों ने बताया कि आज जिले के गादीरास थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुफड़ी और पेरमापारा गांव के बीच जंगल में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आज सुबह से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने जब घटनास्थल पर खोजी अभियान चलाया तब वहां से एक महिला माओवादी का शव और हथियार बरामद किया गया।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारी गई माओवादी की पहचान बूस्की नुप्पो (35) के रूप में हुई है। वह मलांगीर एरिया कमेटी की सदस्य थी तथा उसके सिर पर पांच लाख रूपये का इनाम है।
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से .315 बोर की एक राइफल, उसके पांच कारतूस, एक वायरलेस सेट, आठ डेटोनेटर, कोर्डेक्स वायर और अन्य सामान बरामद किया है।
उन्होंने बताया कि नुप्पो के खिलाफ अरनपुर थाने में सात मामले तथा कुंआकोंडा और गादीरास थाने में एक-एक मामला दर्ज है।
बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने माओवादियों से अपील की है कि वे यह यथार्थ स्वीकार करें कि माओवाद समाप्ति के कगार पर है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वे हिंसा का मार्ग त्याग कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाते हुए मुख्यधारा से जुड़ें।
इस कार्रवाई के साथ इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में अलग-अलग मुठभेड़ों में 247 नक्सली मारे गए हैं। इनमें से 218 बस्तर संभाग (जिसमें सात जिले शामिल हैं) में मारे गए, जबकि 27 अन्य रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले में मारे गए। दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो अन्य नक्सली मारे गए।
पुलिस ने बताया कि 11 सितंबर को राज्य के गरियाबंद जिले में एक मुठभेड़ में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की केंद्रीय समिति सदस्य (सीसीएम) मॉडम बालकृष्ण समेत दस नक्सली मारे गए।
भाषा
सं, संजीव, रवि कांत
रवि कांत
लेखक के बारे में
Web Title: छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ में महिला नक्सली ढेर
SUKMA
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am