UP Crime: मर गई मां की ममता! महिला ने जन्म देने के तुरंत बाद बच्ची को उतारा मौत के घाट, नहर में फेंक रही थी शव तभी आ धमकी पुलिस
उत्तर प्रदेश: महिला ने जन्म देने के तुरंत बाद बच्ची की हत्या की, शव नहर में फेंकते हुए पकड़ी गई, Uttar Pradesh: Woman kills baby girl soon after giving birth, …

Delhi Crime News/Image Credit: IBC24 File Photo
सुलताननपुर: UP Crime: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में एक महिला को नवजात बेटी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मामला उस समय सामने आया जब महिला ने शव नहर में फेंकने की कोशिश की। अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चलता है कि दो बार तलाकशुदा महिला शहनाज ने कथित अवैध संबंधों के बाद सोमवार रात बच्ची को जन्म दिया और मामले को छिपाने के लिए शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की।
UP Crime: पुलिस ने बताया कि जमोली गांव की निवासी आरोपी ने मंगलवार सुबह कथित तौर पर बच्ची की हत्या कर दी और शव को एक थैले में रखकर बाबूगंज नहर पहुंची, जहां कुछ स्थानीय निवासियों को संदेह हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि जब वह थैला पानी में फेंकने की कोशिश करने लगी तो लोगों ने उसे रोक लिया और द्वारकागंज पुलिस चौकी को सूचित किया। एक अधिकारी ने बताया, 'पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और महिला से थैला बरामद किया। थैला खोलने पर उन्हें नवजात बच्ची मिली, जिसके बाद वे उसे सुल्तानपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।'
अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गोसाईगंज के थाना प्रभारी (एसएचओ) राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि स्थानीय निवासियों से जानकारी मिलने के बाद महिला को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा, 'शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और कानूनी कार्यवाही जारी है।'
इन्हें भी पढ़ें
- Saheli Pink Smart Card: अब बिना टिकट दिल्ली की सैर, महिलाओं और ट्रांसजेंडरों को मिलेगा फ्री बस स्मार्ट कार्ड
- CG Naxal Surrender: नक्सलियों के टॉप लीडर सोनू दादा उर्फ़ भूपति का सरेंडर! गृहमंत्री बोले- जो मुख्यधारा में लौटेंगे उसका स्वागत… बाकी से निपटने की पूरी तैयारी
- Bihar Election 2025 : छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी नितिन नबीन इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, ट्वीट कर कही ये बात
- BJP Candidates List: बिहार चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पांच बार से पटना सिटी से जीतते आ रहे विधानसभा अध्यक्ष का टिकट कटा
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Uttar Pradesh: Woman kills baby girl soon after giving birth, body caught dumped in canal
SULTANPUR
और भी पढ़ें ›एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pmराज्यसभा चुनाव : तीसरे उम्मीदवार पर अखिलेश ने नहीं खोले पत्ते, भाजपा में नामों पर मंथन
01 Oct 2026 | 9:32 pmकमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:16 pmकांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pm