Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के लिए फिर से आवेदन शुरू, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कह दी ये बड़ी बात, अब इन महिलाओं को मिलेगा अवसर
Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना के लिए फिर से आवेदन शुरू, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कह दी ये बड़ी बात, अब इन महिलाओं को मिलेगा अवसर

Mahtari Vandan Yojana, cg mahtari vandan yojana, mahtari vandan yojana cg, mahtari vandan yojana list, mahtari vandana yojana, mahtari vandan yojana update, cg mahtari vandan yojana 2025, cg mahtari vandan yojana news,
- 15-31 अगस्त तक आवेदन फिर से शुरू।
- 553 नक्सल प्रभावित गांवों की महिलाएं शामिल।
- नियद नेल्ला नार गांवों को प्राथमिकता।
सूरजपुर: Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना को लेकर एक अहम अपडेट सामने आया है। लंबे समय से आवेदन का इंतजार कर रहीं वंचित महिलाओं के लिए सरकार ने फिर से योजना का पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। इस बार यह सुविधा बस्तर जिले के लिए शुरू की जा रही है जहां की नक्सल प्रभावित और योजना से छूटी हुई महिलाओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त से महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू की जा रही है। यह प्रक्रिया 31 अगस्त 2025 तक चलेगी। इस दौरान बस्तर जिले की वंचित महिलाएं योजना में पंजीकरण कर लाभ प्राप्त कर सकेंगी।
Mahtari Vandan Yojana: राज्य सरकार के अनुसार इस चरण में बस्तर संभाग के 553 नक्सल प्रभावित गांवों की महिलाएं योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं। ये वे महिलाएं हैं जो पहले किसी कारणवश योजना से वंचित रह गई थीं। अब उन्हें एक और अवसर प्रदान किया जा रहा है। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी दी कि इस बार नियद नेल्ला नार योजना से जुड़े गांवों की वंचित महिलाओं को पहले शामिल किया जाएगा। यह पहल विशेष रूप से आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है।
Mahtari Vandan Yojana: मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि बस्तर के बाद राज्य के अन्य जिलों की वंचित महिलाओं के लिए भी योजना का पोर्टल चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा जिससे राज्य की अधिक से अधिक पात्र महिलाएं इसका लाभ उठा सकें। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ी पहल है। इसके तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाती है जिससे वे स्वावलंबी बन सकें।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: महतारी वंदन योजना में आवेदन के लिए सरकारी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। 15 से 31 अगस्त 2025 के बीच आवेदन करना अनिवार्य है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Mahtari Vandan Yojana: Applications for Mahtari Vandan Yojana started again
सूरजपुर
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am