Surajpur Students Viral Video: पढ़ाई तो होती रहेगी..! क्लास छोड़ बच्चे कर रहे थे ये काम, सीढ़ी पर चढ़कर… वीडियो वायरल
Surajpur Students Viral Video: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल तिलसिवा में पढ़ने वाले छात्रों से पुताई और निर्माण कार्य …

surajpur news
- सूरजपुर: छात्रों से मजदूरी कराने का मामला आया समाने
- RTE के छात्रों से पुताई, निर्माण कार्य कराने का आरोप
- छात्रों से काम कराने का वीडियो हुआ वायरल
Surajpur Students Viral Video: सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल तिलसिवा में पढ़ने वाले छात्रों से पुताई और निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ये बच्चे आरटीई के तहत पढ़ते हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद परिजनों में नाराजगी बढ़ गई है। शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चलिए विस्तार से पूरा मामला बताते हैं।
Surajpur School Controversy: गरीब बच्चों से पुताई-निर्माण कार्य कराने का आरोप
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल तिलसिवा में पढ़ने वाले छात्रों से पुताई और निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ये छात्र आरटीई (Right to Education) के तहत पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल परिसर में बच्चों से मजदूरी जैसे काम कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
Chhattisgarh News: परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी
मामला सामने आने के बाद छात्रों के परिजनों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी और स्कूल प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों का आरोप है कि बच्चों से जबरन पुताई, सफाई और निर्माण से जुड़े काम कराए गए, जो न केवल बाल अधिकारों का उल्लंघन है बल्कि आरटीई कानून की भावना के भी खिलाफ है। वायरल वीडियो में स्कूली ड्रेस पहने छात्र दीवारों पर पेंट करते और श्रम कार्य करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
Surajpur News: अधिकारियों के बयान आए सामने
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है और जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना ने निजी स्कूलों में आरटीई छात्रों के साथ हो रहे व्यवहार और निगरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
इन्हें भी पढ़ें :-
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Surajpur Students Viral Video
सूरजपुर
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ में शव को ले जा रही एंबुलेंस के उड़े परखच्चे, नर्स की दर्दनाक मौत, मंजर देख कांप उठे लोग
01 Oct 2026 | 2:11 pm
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am