Sarguja Road Accident : महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, हाइवे पर बोलेरो-कंटेनर में जोरदार भिड़ंत, 7 लोग गंभीर
महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत…Sarguja Road Accident: 4 devotees returning from Shiv temple on Mahashivratri
- महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत,
- हाइवे पर बोलेरो-कंटेनर में जोरदार भिड़ंत,
- 7 लोग गंभीर,अस्पताल में इलाज जारी,
सरगुजा : Sarguja Road Accident : जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बालमपुर मुख्य मार्ग NH43 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कंटेनर और बोलेरो वाहन की जोरदार टक्कर में एक मासूम सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Sarguja Road Accident : बोलेरो वाहन में 11 से अधिक लोग सवार थे, जो जशपुर जिले के किलकिला स्थित भोलेनाथ मंदिर में दर्शन कर वापस अपने गांव रेवापुर (दरिमा) लौट रहे थे। NH43 के बालमपुर के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Sarguja Road Accident : राहगीरों और सीतापुर पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीतापुर ले जाया गया। गंभीर रूप से घायल 7 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सीतापुर भेजा गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कंटेनर में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह हादसा तेज रफ्तार कंटेनर और बोलेरो की टक्कर के कारण हुआ। बोलेरो सवार लोग भोलेनाथ मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Sarguja Road Accident: 4 devotees returning from Shiv temple
सरगुजा
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm