IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: कड़ी मेहनत से नीशू धाकड़ बनीं रायसेन की टॉपर, इनकम टैक्स ऑफिसर बनने का है सपना, IBC24 ने दिया स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप
कड़ी मेहनत से नीशू धाकड़ बनीं रायसेन की टॉपर, इनकम टैक्स ऑफिसर बनने का है सपना, IBC24 gave Swarn Sharda Scholarship to Raisen topper Nishu Dhakad

भोपाल। IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी मध्यप्रदेश की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। सम्मान पाने वालों में रायसेन जिले की नीशू धाकड़ भी शामिल है।
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2025: शुरुआत से ही पढ़ाई में होनहार नीशू धाकड़ ने 12वीं कक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नीशू धाकड़ बेहद गंभीर छात्रा है। आगे चलकर इनकम टैक्स ऑफिसर बनने का सपना संजोय नीशू पढ़ने में बचपन से ही तेज हैं। दसवीं क्लास में भी नीशू ने 94% अंक प्राप्त की थी। नीशू किसान पिता की पुत्री है। 3 भाई बहनों में दूसरे नंबर की नीशू धाकड़ देश को करप्शन मुक्त देखना चाहती है। बड़ी बहन सोनाली और छोटा भाई देवेंद्र भी पढ़ाई में अच्छा है। मां घर गृहस्थी संभालती हैं, लेकिन बच्चों को पढ़ाने में कभी पीछे नहीं रहती हैं।
2015 से दी जा रही है यह स्कॉलरशिप
बता दें कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल 2015 से ही यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। IBC24 अपने स्थापना के समय से ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप हमारे इस मुहिम की एक बानगी है। इसके जरिए हम बेटियों को उड़ान भरने के लिए आसमान देते हैं, जिससे वह समाज बीच बेटियों के लिए पनपी गलत धारणाओं को दूर कर सकें।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: IBC24 gave Swarn Sharda Scholarship to Raisen topper Nishu Dhakad
Swarna Sharda Scholarship 2026
और भी पढ़ें ›
IBC24 Swarn Sharda Scholarship 2026 : ‘राष्ट्र की दिशा और दशा बदलने वाली शक्ति है बेटियां’.. Goel Group के डायरेक्टर राजेंद्र गोयल ने बताया कैसे हुई थी स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप की शुरुआत
19 Aug 2026 | 10:12 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: मां के महतारी वंदन के पैसों से पढ़ाई में मिली मदद, पूनम ने मेरिट में बनाई जगह, अब IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया सम्मान
19 Aug 2026 | 8:16 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: घर में होटल चलाते हैं पिता, बेटी ने 96% लाकर किया कोरिया जिले में टॉप, अब बनेगी जज, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया सम्मान
19 Aug 2026 | 8:13 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: गांव की बेटी स्नेहा ने रचा इतिहास, 94.8% अंक लाकर बनीं बलरामपुर जिले में टॉपर, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया सम्मान
19 Aug 2026 | 8:07 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: मुश्किल हालात में भी नहीं छोड़ी पढ़ाई, 94.8% अंक लाकर प्रतिभा ने रचा इतिहास, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया सम्मान
19 Aug 2026 | 8:03 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: सोशल मीडिया से रही दूर…सीमित संसाधनों के बावजूद ताहिरा खान ने प्रावीण्य सूची में प्राप्त किया चौथा स्थान, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से किया सम्मानित
19 Aug 2026 | 8:01 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: हर दिन 6-7 घंटे करती थी पढ़ाई, 96.40% अंक लाकर टॉपर बनीं छोटे से गांव की बेटी डूनिशा, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से किया सम्मानित, अब PSC की तैयारी का सपना
19 Aug 2026 | 7:57 pm
IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: बचपन में उठा पिता का साया..मां ने बढ़ाया हौसला, 12वीं में टॉप कर खुशबू ने रचा इतिहास, अब IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया प्रोत्साहित
19 Aug 2026 | 7:57 pm