BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: घर में होटल चलाते हैं पिता, बेटी ने 96% लाकर किया कोरिया जिले में टॉप, अब बनेगी जज, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर किया सम्मान

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देकर कोरिया जिले के सोनहत की बेटी रागिनी गुप्ता को सम्मानित किया।

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026/Image Credit: IBC24.in

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026/Image Credit: IBC24.in

karan nepali
Published: 19 Aug 2026 | 8:13 pmModified: 19 Aug 2026 | 8:40 pm
HIGHLIGHTS
  1. IBC24 ने हर साल की तरह इस साल भी स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया।
  2. स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में सीएम साय ने टॉपर बेटियों को सम्मानित किया।
  3. सम्मान पाने वालों में कोरिया जिले के सोनहत की बेटी रागिनी गुप्ता भी शामिल है।

 IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: रायपुर: यदि एक आदमी शिक्षित होता है तो केवल एक व्यक्ति शिक्षित होता है, लेकिन जब एक बेटी शिक्षित होती है तो पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है। कुछ इन्हीं भावों और विचारों के साथ मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 हर वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ठ अंक अर्जित करने वाली बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप प्रदान करता है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप (Swarn Sharada Scholarship) केवल एक स्कॉलरशिप ही नहीं हैं, बल्कि यह उन बेटियों के भविष्य के लिए अंशदान है, जो समाज और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बने हैं। इस बार भी छत्तीसगढ़ की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। सम्मान पाने वालों में कोरिया जिले के सोनहत की बेटी रागिनी गुप्ता भी शामिल है।

96 प्रतिशत लाकर बढ़ाया जिले का मान

कोरिया जिले के सोनहत में रहने वाले योगेश गुप्ता की तीन बेटियां है। इनमें से एक है रागिनी गुप्ता जो तीन बहनों में सबसे छोटी है । रागिनी ने छतीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक लाकर जिले में टॉप किया है। उसने अपने परिवार के साथ स्कूल और जिले का नाम रौशन किया है। एक साधारण परिवार से आने वाली रागिनी ने बारहवीं की पढ़ाई कला शंकाय से की। दसवीं में उसे 88 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे, लेकिन बारहवीं बोर्ड में उसने अपनी मेहनत से जिले की टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। बिना किसी कोचिंग के उसने यह सफलता हासिल की है। (IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026)

घर पर ही एक होटल चलाते हैं पिता

 IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: रागिनी के पिता योगेश गुप्ता घर पर ही एक छोटी सी होटल चलाते है, जबकि माँ शकुंतला देवी गृहिणी है साथ ही घर चलाने के लिए मनरेगा के तहत मिलने वाले काम को करने भी जाती है। माँ के साथ रागिनी सभी घरेलू कार्य मे मदद करती है। सोनहत में आदिम जाति कल्याण विभाग के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रागिनी ने पढ़ाई की है।

जज बनना चाहती है रा​गनी

रागिनी को डांसिंग के अलावा क्राफ्ट बनाने का शौक है। आंगे चलकर वह जज बनना चाहती है। IBC24 की स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप (Swarn Sharada Scholarship) योजना को वह छात्राओं के लिए बहुत उपयोगी मानती है । योजना के तहत मिलने वाले 50000 का सहयोग उस जैसे साधारण परिवार की लड़कियों के लिये बहुत सहायक होगा। शासन द्वारा मिलने वाली महतारी वंदन योजना , खाद्यान्न योजना , उज्ज्वला योजना और श्रम विभाग की योजना का लाभ परिवार को मिलता है जिससे वह अपना परिवार चला पा रहे है।

2015 से दी जा रही है यह स्कॉलरशिप

 IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026: बता दें कि, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल IBC24 2015 से ही यह स्कॉलरशिप प्रदान कर रहा है। IBC24 अपने स्थापना के समय से ही बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहा है। स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप हमारे इस मुहिम की एक बानगी है। इसके जरिए हम बेटियों को उड़ान भरने के लिए आसमान देते हैं, जिससे वह समाज बीच बेटियों के लिए पनपी गलत धारणाओं को दूर कर सकें।

https://www.youtube.com/live/zsc0f1XyFIM?si=1efEPYzTT8coZ0bX

इन्हें भी पढ़ें:-

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 Korea Topper Ragini Gupta

Swarna Sharda Scholarship 2026

और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस

01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am