BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 Live: ‘प्रधानमंत्री मोदी ने DBT लाकर किया चमत्कार’.. इस विषय को लेकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा- अब हमारी बहनें खुश है

IBC24 के ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनधन योजना और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर निशाना साधा। …

IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 Live: ‘प्रधानमंत्री मोदी ने DBT लाकर किया चमत्कार’.. इस विषय को लेकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, कहा- अब हमारी बहनें खुश है
Sneha Singh
Published: 03 Aug 2026 | 7:56 pmModified: 04 Aug 2026 | 12:08 am
HIGHLIGHTS
  1. IBC24 के स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में CM का बड़ा बयान।
  2. जनधन और DBT को बताया मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि।
  3. पूर्व मनमोहन सरकार पर हितग्राहियों तक पैसा न पहुंचाने को लेकर सवाल।

भोपाल : IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2026 Live:  मध्यप्रदेश  की प्रतिभावान बेटियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से IBC24 प्रतिष्ठित कार्यक्रम ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ का भव्य आगाज हुआ। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर की टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। IBC24 के एडिटर-इन-चीफ रवि कांत मित्तल ने सीएम डॉ. मोहन यादव से राज्य के विकास और समसामयिक मुद्दों पर कई महत्वपूर्ण सवाल किए, जिनका मुख्यमंत्री ने बेबाकी से जवाब दिया और छात्रों का मार्गदर्शन किया।

मनमोहन सिंह पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का तंज

कार्यक्रम के दौरान चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार की जनधन योजना और Direct Benefit Transfer (DBT) का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पर निशाना साधा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे, लेकिन जब उनसे पूछा जाता था कि हितग्राहियों के हक का पैसा उन तक सीधे कैसे पहुंचे, तो उनके पास इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं होता था। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीरो बैलेंस पर जनधन खाते खोलने की शुरुआत की, तो इसका सबसे ज्यादा विरोध किया गया।

चायवाले की चमत्कार का ही नतीजा

उस समय कहा गया कि एक अकाउंट को मेंटेन करने में 27 रुपये का खर्च आता है और मोदी जी गलत कदम उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश देख रहा है कि लोगों को उनके हक की राशि सीधे DBT के जरिए मिल रही है। यह चायवाले की चमत्कार का ही नतीजा है। उन्होंने आगे कहा कि डिग्रियों से परे, अगर जनता तक उनका अधिकार पहुंचाना था, तो पहले ऐसा क्यों नहीं किया गया? IBC24 का 'स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप' आयोजन न केवल मेधावी छात्रों के सपनों को पंख लगाने का काम कर रहा है, बल्कि समाज में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

https://www.youtube.com/live/M8YKbVJmQM8?si=WTP0RLb1frVYXuwD

इन्हें भी पढ़ें :

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: CM Mohan Yadav Targets Manmohan Singh, Credits PM Modi for Jan Dhan and DBT Revolution

Swarna Sharda Scholarship 2026

और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm