Android Contextual Suggestions Feature: अब मोबाइल आपकी नहीं सुनेगा… खुद फैसला करेगा! एंड्रॉयड का नया फीचर खुद करेगा आपके सारे काम, बिना किसी टच के!
Android Contextual Suggestions Feature: एंड्रॉयड फोन अब यूजर की आदतों और एक्टिविटी को समझकर काम करेगा। यह आपके व्यवहार के आधार पर अनुमान लगाएगा कि आप आगे क्या कर सकते …

(Android Contextual Suggestions Feature/ Image Credit: AI-generated)
- एंड्रॉयड में आ रहा नया Contextual Suggestions फीचर
- फोन यूजर की आदतों के आधार पर देगा सुझाव
- लोकेशन और एक्टिविटी के आधार पर काम करेगा सिस्टम
Android Contextual Suggestions Feature: गूगल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नया और स्मार्ट फीचर रोल आउट कर रही है। जिसका नाम Contextual Suggestions रखा गया है। इस फीचर की मदद से एंड्रॉयड फोन यूजर्स की आदतों और रोजमर्रा की एक्टिविटी को समझकर काम करेगा। यानी फोन यह अनुमान लगाने लगेगा कि यूजर आगे क्या कर सकता है और उसी के हिसाब से सुझाव देगा। यह फीचर शुरुआत में कुछ डिवाइस पर ही उपलब्ध होगा और इसे डिफॉल्ट रूप से ऑन रखा जाएगा।
कैसे काम करेगा Contextual Suggestions फीचर?
गूगल के अनुसार, यह फीचर ऐप्स के जरिए यूजर की डेली एक्टिविटी और लोकेशन को समझेगा। इसके बाद यह अंदाजा लगाएगा कि यूजर का अगला कदम क्या हो सकता है और उसी के अनुसार सुझाव दिखाएगा। उदाहरण के लिए, अगर आप जिम में हैं तो फोन आपकी पसंदीदा म्यूजिक प्लेलिस्ट दिखा सकता है। वहीं, अगर आप वीकेंड पर स्पोर्ट्स देख रहे हैं तो यह टीवी पर कंटेंट कास्ट करने का सुझाव दे सकता है। गूगल का कहना है कि यह डेटा ऐप या कंपनी के साथ शेयर नहीं किया जाएगा। बल्कि सिर्फ सुझाव देने के लिए इस्तेमाल होगा।
प्राइवेसी और सेटिंग्स में मिलेगा कंट्रोल
हालांकि यह फीचर ऑटोमैटिक रूप से काम करेगा। लेकिन यूजर्स चाहें तो इसे बंद भी कर सकते हैं। गूगल ने इसके लिए पूरी सेटिंग कंट्रोल देने का विकल्प रखा है। जिसमें फीचर को डिसेबल करना, लोकेशन एक्सेस बंद करना और सेव डेटा को डिलीट करना शामिल है। यूजर को इसके लिए सेटिंग में जाकर अपने प्रोफाइल सेक्शन में जाना होगा। फिर एडवांस्ड सेटिंग्स में यह विकल्प मिल जाएगा, जहां से इसे अपनी जरूरत के अनुसार बदला जा सकता है।
किन यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा यह फीचर
यह नया फीचर फिलहाल गूगल पिक्सल 10 सीरीज के यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है। इसे गूगल प्ले सर्विस के जरिए जारी किया जा रहा है। अभी पुराने पिक्सल मॉडल या अन्य एंड्रॉयड डिवाइस के लिए यह उपलब्ध नहीं है। हालांकि उम्मीद है कि आने वाले समय में इसे धीरे-धीरे सभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा। लेकिन इसकी आधिकारिक टाइमलाइन की घोषणा अभी नहीं की गई है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Tata Motors Passenger Vehicles Share: टाटा के इस शेयर ने निवेशकों की करा दी लॉटरी जैसी कमाई! 8% की रफ्तार के बाद अब अगला टारगेट क्या होगा?
- Rahul Gandhi On PM Modi : 'अडानी को बचाने के लिए देश का सौदा'? राहुल गांधी ने PM Modi पर बोला बड़ा हमला, पेट्रोल-डीजल महंगा होते ही कांग्रेस बोली-वसूली शुरू
- CM Pushkar Singh Dhami News: CM धामी ने फिटनेस क्लब की पत्रिका का किया विमोचन, क्लब के सभी पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह एक नया एंड्रॉयड फीचर है जो यूजर की आदतों और एक्टिविटी के आधार पर स्मार्ट सुझाव देता है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Android Contextual Suggestions Feature: Now your phone won't listen to you... it will make its own decisions! Android's new feature will automatically handle all your tasks, without even touching it!
टेक न्यूज़
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm