Tata Motors Passenger Vehicles Share: टाटा के इस शेयर ने निवेशकों की करा दी लॉटरी जैसी कमाई! 8% की रफ्तार के बाद अब अगला टारगेट क्या होगा?

Tata Motors Passenger Vehicles Share: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर में तिमाही नतीजों के बाद जोरदार तेजी दर्ज की गई है। कंपनी के बेहतर प्रदर्शन के चलते निवेशकों की खरीदारी बढ़ी और शेयर 8 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। इस उछाल से बाजार में स्टॉक को लेकर सकारात्मक माहौल बना। (NSE: TMPV, BSE: 500570)

Tata Motors Passenger Vehicles Share: टाटा के इस शेयर ने निवेशकों की करा दी लॉटरी जैसी कमाई! 8% की रफ्तार के बाद अब अगला टारगेट क्या होगा?

(Tata Motors Passenger Vehicles Share/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 15, 2026 / 01:21 pm IST
Published Date: May 15, 2026 12:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • शेयर में 8% से ज्यादा की जोरदार तेजी
  • भाव 366.95 रुपये तक पहुंचा
  • नेट प्रॉफिट में 31% से अधिक गिरावट

नई दिल्ली: Tata Motors Passenger Vehicles Share: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के शेयर में आज शुक्रवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। कंपनी के तिमाही नतीजे सामने आने के बाद निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है और शेयर 8 प्रतिशत से ज्यादा उछल गए। इस उछाल के बाद बीएसई पर शेयर का भाव 366.95 रुपये तक पहुंच गया। हालांकि, नतीजों में कुछ कमजोर आंकड़े भी सामने आए। फिर भी बाजार ने स्टॉक पर सकारात्मक रुझान दिया।

मुनाफे में गिरावट लेकिन रेवेन्यू में बढ़ोतरी

मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 5,783 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल की तुलना में 31.70 प्रतिशत कम है। एक साल पहले इसी अवधि में यह 8,470 करोड़ रुपये था। दूसरी ओर कंपनी के ऑपरेशंस से रेवेन्यू 7 प्रतिशत बढ़कर 1,05,447 करोड़ रुपये पहुंच गया। जो पिछले साल यह 98,377 करोड़ रुपये था। हालांकि EBITDA 21.70 प्रतिशत गिरकर 11,212 करोड़ रुपये पर आ गया और मार्जिन भी घटकर 10.70 प्रतिशत रह गया।

जगुआर लैंड रोवर के प्रदर्शन में गिरावट

कंपनी की लग्जरी कार यूनिट जगुआर लैंड रोवर (JLR) के प्रदर्शन में भी कमजोरी देखने को मिली है। मार्च तिमाही में JLR का रेवेन्यू 11.1 प्रतिशत गिर गया। जनवरी से मार्च 2026 की अवधि में इसका रेवेन्यू घटकर 6.9 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया। इस गिरावट ने कुल मुनाफे पर दबाव बनाया है। लेकिन घरेलू कारोबार ने कुछ हद तक संतुलन बनाए रखा।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स शेयर अपडेट (15 मई 2026)

विवरण मूल्य (INR)
स्टॉक नाम Tata Motors Passenger Vehicles Ltd
मौजूदा कीमत 362.15
बदलाव +23.40 (+6.91%)
ओपन 352
हाई 366.95
लो 352
मार्केट कैप 1.24 LCr
P/E रेशियो
52-सप्ताह उच्च 419
52-सप्ताह निम्न 294.3
डिविडेंड
तिमाही डिविडेंड

डिविडेंड और एक्सपर्ट्स की राय

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने तिमाही नतीजों के साथ शेयरधारकों के लिए 3 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड भी घोषित किया है। जिसका फेस वैल्यू 2 रुपये है। वहीं ब्रोकरेज हाउसेज की राय अलग-अलग है। मोतीलाल ओसवाल ने 303 रुपये का टारगेट देते हुए ‘Sell‘ रेटिंग दी है। दूसरी तरफ जेएम फाइनेंशियल ने ‘Buy‘ रेटिंग के साथ 415 रुपये का टारगेट रखा है। जबकि नुवामा ने भी ‘Buy‘ रेटिंग देते हुए 470 रुपये का लक्ष्य तय किया है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।