Apple iOS Update: iPhone में आया धमाकेदार अपडेट! Apple का नया iOS डाउनलोड करते ही खत्म हो सकती है बैटरी और चार्जिंग की टेंशन, जानिए कैसे करेगा काम
Apple iOS Update: Apple ने iOS 26.5.1 अपडेट जारी किया है जो iPhone Air और iPhone 17 मॉडल्स में चार्जिंग समस्या को ठीक करता है। कुछ यूजर्स को कम बैटरी पर वायर्ड चार्जिंग में दिक्कत आ रही थी। यह अपडेट इस तकनीकी समस्या को दूर करता है।
(Apple iOS Update/ Image Credit: AI-generated)
- Apple ने iOS 26.5.1 अपडेट जारी किया
- iPhone Air और iPhone 17 में चार्जिंग बग फिक्स
- फोन बंद होने के बाद चार्जिंग शुरू नहीं हो रही थी
Apple iOS 26.5.1 Update: Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 26.5.1 अपडेट रोलआउट कर दिया है। यह नया अपडेट खास तौर पर iPhone Air और iPhone 17 सीरीज में सामने आई चार्जिंग समस्या को ठीक करने के लिए लाया गया है। जिन यूजर्स को फोन पूरी तरह बंद होने के बाद चार्जिंग शुरू करने में दिक्कत आ रही थी। उनके लिए यह अपडेट राहत लेकर आया है।
चार्जिंग बग में किया गया सुधार
Apple के मुताबिक, कुछ iPhone Air और iPhone 17 मॉडल्स में ऐसा बग पाया गया था जिसमें बैटरी पूरी तरह खत्म होने के बाद वायर्ड चार्जिंग शुरू नहीं हो रही थी। कई मामलों में फोन USB Type-C चार्जर लगाने के बाद भी ऑन नहीं होता था और न ही Apple लोगो दिखता था। इस वजह से यूजर्स को लगता था कि फोन चार्ज ही नहीं हो रहा है।
यूजर्स ने की थी लगातार शिकायत
हाल के समय में कई यूजर्स ने इस समस्या की शिकायत की थी। कुछ लोगों ने फोर्स रिस्टार्ट करने की कोशिश की जिसमें वॉल्यूम और पावर बटन का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन उससे भी समस्या हल नहीं हुई। कुछ मामलों में चार्जर, केबल बदलने या कम्प्यूटर से कनेक्ट करने पर भी कोई फर्क नहीं पड़ा। कुछ यूजर्स को अस्थायी रूप से वायरलेस चार्जिंग का सहारा लेना पड़ा।
कैसे करें iOS 26.5.1 अपडेट इंस्टॉल
Apple ने कहा है कि यह अपडेट चार्जिंग से जुड़े बग को ठीक करने के लिए जरूरी है। यूजर्स इसे अपने iPhone में Settings > General > Software Update में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं और ‘Install Now’ पर टैप कर सकते हैं। यह अपडेट iOS 26 सीरीज का महत्वपूर्ण बग फिक्स अपडेट माना जा रहा है जो आने वाले iOS 27 से पहले जारी किया गया है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Upcoming Dividend Stocks: इस हफ्ते कमाई का सुनहरा मौका! इन शेयरों से मिल सकता है 155 रुपये डिविडेंड का फायदा, पूरी लिस्ट देखकर रह जाएंगे हैरान
- Rajasthan Government Action: 20 अधिकारी-कर्मचारी बर्खास्त.. 17 की पेंशन रुकी! एक साथ इतने लोग निलंबित, इस वजह से भाजपा सरकार ने लिया बड़ा एक्शन
- CM Sai Bijapur Visit News: कोण्डापल्ली में बने ब्रिज से बढ़ी कनेक्टिविटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया निरीक्षण, कहा – दूरस्थ क्षेत्रों तक विकास पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

Facebook


