JioHotstar Premium Subscription: OTT देखने वालों की बल्ले-बल्ले! अब JioHotstar Premium सिर्फ 1 रुपये में, लेकिन ऑफर पाने से पहले जान लें ये जरूरी बात
JioHotstar Premium Subscription: जियोहॉटस्टार अपने प्रमोशनल ऑफर के तहत यूजर्स को सिर्फ 1 रुपये में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन दे रहा है। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए यूजर्स को जियोहॉटस्टार ऐप में जाकर मेंबरशिप एक्टिवेट करना होगा। यह ऑफर चुनिंदा यूजर्स के लिए है।
(JioHotstar Premium Subscription/ Image Credit: JioHotstar)
- सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा Premium सब्सक्रिप्शन।
- ऑफर केवल चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
- प्लान की वैलिडिटी करीब 30 दिनों की है।
JioHotstar Premium Subscription: OTT कंटेंट देखने वालों के लिए JioHotstar ने खास प्रमोशनल ऑफर पेश (JioHotstar Premium Subscription) किया है। इस ऑफर के तहत कुछ चुनिंदा यूजर्स सिर्फ 1 रुपये में JioHotstar Premium सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को 30 दिनों तक प्रीमियम कंटेंट देखने का मौका मिलेगा। हालांकि, यह ऑफर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। अगर ऐप में यह ऑफर दिखाई नहीं दे रहा है तो यूजर इसके लिए योग्य नहीं है।
किन यूजर्स को मिलेगा 1 रुपये वाला ऑफर?
JioHotstar का यह ऑफर लिमिटेड यूजर्स के लिए जारी किया गया है। इसका फायदा लेने के लिए यूजर को अपने Jio नंबर से ऐप में साइन-इन करना होगा। ध्यान रखें कि जिस नंबर से ऑफर लिया जा रहा है। उस पर पहले से JioHotstar का कोई सब्सक्रिप्शन एक्टिव नहीं होना चाहिए। यह ऑफर एक यूजर केवल एक बार ही क्लेम कर सकता है।
एक साथ दो डिवाइस पर देख सकेंगे कंटेंट
1 रुपये वाले प्रीमियम प्लान (JioHotstar Premium Subscription) की वैलिडिटी करीब 30 दिनों की होगी। इस दौरान यूजर्स JioHotstar के प्रीमियम शो, फिल्में और अन्य कंटेंट का आनंद ले सकेंगे। इसके अलावा कंटेंट को एक साथ दो डिवाइस पर स्ट्रीम किया जा सकता है। इसमें मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी जैसे डिवाइस शामिल हैं।
ऐसे करें JioHotstar Premium एक्टिवेट
ऑफर का फायदा लेने के लिए सबसे पहले JioHotstar ऐप खोलें और अपने Jio नंबर से लॉगिन करें। इसके बाद प्रोफाइल सेक्शन में जाकर सब्सक्रिप्शन ऑप्शन (JioHotstar Premium Subscription) पर जाएं। अगर वहां 1 रुपये वाला प्लान दिखाई देता है तो उसे चुनकर पेमेंट पूरा करें। पेमेंट सफल होने के बाद प्रीमियम मेंबरशिप एक्टिव हो जाएगी।
ऑटो रिन्यूअल बंद करना न भूलें
यूजर्स को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि प्लान एक्टिवेट करते समय ऑटो रिन्यूअल सेटिंग जरूर चेक करें। अगर यह विकल्प ऑन रहता है तो 30 दिन बाद प्लान अपने आप रेगुलर सब्सक्रिप्शन में बदल सकता है और इसके लिए सामान्य शुल्क देना पड़ सकता है। वहीं, एयरटेल यूजर्स भी कुछ प्लान के साथ JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं। एयरटेल के कुछ प्रीपेड प्लान में तीन महीने तक JioHotstar Premium की सुविधा दी जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- RRB JE Recruitment 2026: रेलवे में 4098 पदों पर बंपर भर्ती, इस तारीख से खुल रहा आवेदन का रास्ता, जानिए कौन कर सकता है अप्लाई और कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी!
- Lover Murders Girlfriend: प्रेमी ने होटल में प्रेमिका के साथ किया कांड, इस हाल में छोड़कर हुआ फरार, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान
- Bharat Gaurav Tourist Train : धार्मिक यात्रा करने वालों के लिए सुनहरा मौका! IRCTC लेकर आई स्पेशल ट्रेन, एक टिकट में मिलेंगे 5 बड़े तीर्थों के दर्शन, जानें पैकेज में क्या-क्या शामिल

Facebook


