BSNL Kavach Feature: प्राइवेसी का डर खत्म! अब मोबाइल नंबर रहेगा पूरी तरह सुरक्षित, BSNL ने लॉन्च किया ये खास फीचर, जानिए कैसे करेगा काम?

BSNL Kavach Feature: कई बार महिलाओं को सार्वजनिक जगहों या सेवाओं के दौरान अपना मोबाइल नंबर देना पड़ता है। इससे उनकी निजी जानकारी उजागर होने का खतरा बढ़ जाता है और प्राइवेसी को लेकर चिंता होती थी। इसलिए सुरक्षित तरीके से नंबर साझा करने की जरूरत महसूस की जा रही थी।

BSNL Kavach Feature: प्राइवेसी का डर खत्म! अब मोबाइल नंबर रहेगा पूरी तरह सुरक्षित, BSNL ने लॉन्च किया ये खास फीचर, जानिए कैसे करेगा काम?

(BSNL Kavach Feature/ Image Credit: IBC24 News Customize)

Modified Date: March 10, 2026 / 02:38 pm IST
Published Date: March 10, 2026 2:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Bharat Sanchar Nigam Limited ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कवच नंबर फीचर लॉन्च किया।
  • यूजर्स को एक अस्थायी 10 अंकों का नंबर मिलता है जो असली नंबर से जुड़ा होता है।
  • महिलाएं रिचार्ज के समय असली नंबर बताए बिना काम कर सकती हैं।

नई दिल्ली: BSNL Kavach Feature: सार्वजनिक जगहों पर कई बार महिलाओं को अपना मोबाइल नंबर शेयर करना पड़ता था, जिससे उनकी प्राइवेसी से जुड़ी समस्याएं आती हैं। खासकर मोबाइल रिचार्ज कराते समय दुकानों या छोटे रिटेल आउटलेट्स पर नंबर साझा करना महिलाओं के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसे कवच नंबर नाम दिया गया है। यह सुविधा महिलाओं की निजी जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करेगी।

महिला दिवस पर शुरू की गई ये सुविधा

इस नए फीचर की शुरुआत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर की गई। कंपनी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को अधिक सुरक्षित डिजिटल अनुभव देना है। कई बार अनजान लोगों के साथ मोबाइल नंबर साझा करने से प्राइवेसी से जुड़ी समस्याएं सामने आती हैं। ऐसे में यह सुविधा महिलाओं को बिना असली नंबर बताए कई जरूरी काम करने में मदद करेगी।

कवच नंबर फीचर कैसे करता है काम?

कवच नंबर फीचर महिलाओं की सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस सुविधा के तहत यूजर को एक अस्थायी 10 अंकों का मोबाइल नंबर एसएमएस के जरिए मिलता है। यह नंबर असली मोबाइल नंबर से जुड़ा रहता है, लेकिन बाहरी व्यक्ति को केवल यही अस्थायी नंबर दिखाई देता है। इस तरह असली नंबर पूरी तरह सुरक्षित रहता है और सीधे किसी के साथ साझा नहीं होता।

अब बिना असली नंबर के ऐसे होगा रिचार्ज

इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि महिलाएं मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए अपना असली नंबर बताए बिना काम कर सकती हैं। वे केवल कवच नंबर साझा करेंगी और सिस्टम अपने आप उसे असली नंबर से जोड़ देगा। इससे रिचार्ज सामान्य तरीके से पूरा हो जाएगा, लेकिन असली मोबाइल नंबर किसी अन्य व्यक्ति तक नहीं पहुंचेगा।

रिटेल दुकानों पर भी मिलेगा फायदा

यह सुविधा खासतौर पर उन महिलाओं के लिए उपयोगी हो सकती है जो अक्सर रिचार्ज के लिए छोटी दुकानों या रिटेल आउटलेट्स पर जाती हैं। वे अपना निजी नंबर बताने के बजाय कवच नंबर का उपयोग कर सकती हैं। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यूजर BSNL Self Care App के जरिए अस्थायी नंबर प्राप्त कर सकते हैं। यह कदम महिलाओं की डिजिटल सुरक्षा और प्राइवेसी को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।