Kya Facebook Down Hai : अचानक ठप पड़ी ये सोशल मीडिया वेबसाइट! करोड़ों यूजर्स के बीच मचा हड़कंप, आखिर क्या है मामला?

Ads

19 जुलाई को फेसबुक में आई तकनीकी खराबी के चलते दुनियाभर के हजारों यूजर्स को लॉगिन और न्यूज फीड इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

  •  
  • Publish Date - July 19, 2026 / 03:17 PM IST,
    Updated On - July 19, 2026 / 03:22 PM IST

Kya Facebook Down Hai :

HIGHLIGHTS
  • 19 जुलाई को दुनियाभर में फेसबुक की सेवाएं प्रभावित हुईं।
  • यूजर्स को लॉगिन और न्यूज फीड लोड होने में दिक्कत आई।
  • मेटा ने अब तक आउटेज पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया।

नई दिल्ली : Kya Facebook Down Hai :  अगर आज सुबह से आपका फेसबुक अकाउंट ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो आपको घबराने या अपना इंटरनेट चेक करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप अकेले नहीं हैं। दुनियाभर के हजारों यूजर्स ने शिकायत की है कि आज उन्हें फेसबुक में लॉगइन करने, अपनी न्यूज फीड देखने और ऐप का इस्तेमाल करने में भारी दिक्कत आ रही है। 19 जुलाई को अचानक आई इस तकनीकी खराबी से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

कंप्यूटर या लैपटॉप पर फेसबुक चलने में दिक्कत

बता दें की 19 जुलाई को अचानक फेसबुक से जुड़ी शिकायतों का ग्राफ तेजी से ऊपर चला गया। भारत में यह समस्या दोपहर 1:00 बजे के आसपास शुरू हुई। Facebook Not Working Update इस खराबी की वजह से अलग-अलग यूजर्स को अलग-अलग दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों की ऐप लोड नहीं हो रही है, तो कुछ का न्यूज फीड पूरी तरह ठप पड़ा है। हालांकि, ज्यादातर यूजर्स ने बताया कि उन्हें मोबाइल ऐप के मुकाबले कंप्यूटर या लैपटॉप पर फेसबुक चलाने में ज्यादा परेशानी आ रही है।

सामने नहीं आया है आधिकारिक बयान

इस बड़े ग्लोबल आउटेज को लेकर फिलहाल फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और न ही इस खराबी की असली वजह बताई गई है। अगर आपके भी फेसबुक में यह समस्या बनी हुई है, तो सबसे अच्छा उपाय यही है कि आप कुछ देर का इंतजार करें।

 

ये भी पढ़ें