Reported By: Sharad Agrawal
,BJYM District President Notice: सोशल मीडिया पर किया था ये ऐलान, अब भाजयुमो जिलाध्यक्ष को बीजेपी ने थमाया नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला /image: IBC24 File
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। BJYM District President Notice: जिले में बाईपास की मांग को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से पदयात्रा का ऐलान करना भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे (Siddharth Dubey Notice) को भारी पड़ गया है। BJP संगठन ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट को संगठनात्मक मर्यादा और अनुशासन के विपरीत मानते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस (BJP Show Cause Notice) जारी किया है। और तीन दिन के भीतर लिखित जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
Gaurela Pendra Marwahi BJP News दरअसल, सिद्धार्थ दुबे ने सोशल मीडिया पोस्ट (BJYM Leader Facebook Post) के जरिए गौरेला से नागपुर तक पदयात्रा करने की घोषणा की थी। प्रस्तावित पदयात्रा के दौरान रायपुर में उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात करने और इसके बाद नागपुर पहुंचकर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर गौरेला-पेंड्रा बाईपास को स्वीकृति दिलाने की मांग रखने की बात कही गई थी।
BJYM District President Notice पोस्ट में बाईपास के अभाव में हो रही दुर्घटनाओं और जनहानि का मुद्दा उठाते हुए गमनागमन सुगम करने, क्षेत्र के विकास की गति बढ़ाने तथा स्थानीय लोगों को राहत दिलाने को पदयात्रा (Bypass Demand Padyatra) का उद्देश्य बताया गया था। BJP संगठन की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सिद्धार्थ दुबे ने 22 और 31 अगस्त को फेसबुक के माध्यम से पार्टी संगठन एवं संगठनात्मक विषयों से संबंधित पोस्ट और टिप्पणियां सार्वजनिक कीं। इसे संगठनात्मक मर्यादा के विपरीत मानते हुए तीन दिन में जवाब मांगा गया है। मामले को लेकर जिले की राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
ये भी पढ़ें