देश के लिए गर्व का क्षण: आदित्यनाथ ने इमेजिंग उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर कहा

Ads

देश के लिए गर्व का क्षण: आदित्यनाथ ने इमेजिंग उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर कहा

  •  
  • Publish Date - September 4, 2026 / 02:45 PM IST,
    Updated On - September 4, 2026 / 02:45 PM IST

लखनऊ, चार सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भू-तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित होने वाले देश के पहले ‘इमेजिंग’ उपग्रह के सफल प्रक्षेपण की सराहना की और कहा कि यह देश के लिए गौरव का क्षण है।

योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गतिशील नेतृत्व में, भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। जीएसएलवी-एफ17 के जरिए इमेजिंग उपग्रह ईओएस-05 का सफल प्रक्षेपण, हमारी बढ़ती अंतरिक्ष क्षमताओं और आत्मनिर्भर भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’

आदित्यनाथ ने अपने पोस्ट में कहा, ‘इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर टीम इसरो को हार्दिक बधाई!’

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को इतिहास रचते हुए भू-तुल्यकालिक कक्षा में स्थापित होने वाले देश के पहले ‘इमेजिंग’ उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। भू-तुल्यकालिक उपग्रह प्रक्षेपण यान (जीएसएलवी) के जरिए 2,300 किलोग्राम से अधिक वजनी उपग्रह को निर्धारित कक्षा में स्थापित कराया।

इसरो ने बताया कि उपग्रह ईओएस-05 यहां से प्रक्षेपित होने के करीब 18 मिनट बाद निर्धारित उप-भूतुल्यकालिक अंतरण कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंच गया।

भाषा जफर शोभना

शोभना