(Free Fire Max Codes 24 April 2026/ Image Credit: Free Fire Max X)
नई दिल्ली: Free Fire Max Codes 24 April 2026: गरेना ने आज 24 अप्रैल के लिए फ्री फायर मैक्स के लेटेस्ट रिडीम कोड्स जारी कर दिए हैं। इस अपडेट से खिलाड़ियों को स्किन, पेट्स, बंडल्स और डायमंड्स जैसे इन-गेम आइटम्स फ्री में मिल सकते हैं। ये कोड गेम को और मजेदार बनाते हैं और खिलाड़ियों के अनुभव को बेहतर करते हैं।
ये नए रिडीम कोड खास तौर पर भारतीय खिलाड़ियों के लिए जारी किए गए हैं। इनकी मदद से खिलाड़ी बिना पैसे खर्च किए कई प्रीमियम आइटम हासिल कर सकते हैं। फ्री रिवॉर्ड्स मिलने से गेमिंग और रोमांचक हो जाता है और खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी बेहतर हो सकता है।
गरेना अलग-अलग रीजन के लिए अलग-अलग कोड जारी करता है। एक रीजन का कोड दूसरे रीजन में काम नहीं करता। ये कोड सीमित समय के लिए ही उपलब्ध होते हैं। इसलिए देर करने पर ये एक्सपायर हो सकते हैं और खिलाड़ी इनका फायदा नहीं उठा पाते।
गेम में रिवॉर्ड पाने के लिए इवेंट्स भी आयोजित किए हैं। जिनमें खिलाड़ियों को टास्क पूरे करने पड़ते हैं। लेकिन रिडीम कोड से बिना किसी टास्क के सीधे फ्री में इनाम मिल जाता है। इससे खिलाड़ियों को डायमंड खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती और वे आसानी से रिवॉर्ड्स प्राप्त कर सकते हैं।
कोड इस्तेमाल करने के लिए खिलाड़ियों को आधिकारिक वेबसाइट https://reward.ff.garena.com/ पर जाना होता है। फिर Facebook, Google, Apple या Twitter से लॉगिन करके कोड डालना होता है। फिर ‘कन्फर्म’ करने के बाद रिवॉर्ड 24 घंटे के अंदर गेम मेल में भेज दिया जाता है।