Honor MagicPad 3 Pro 12.3 Tab: लॉन्च होते ही Honor MagicPad 3 Pro 12.3 ने मचाया तहलका, फीचर्स इतने तगड़े कि यकीन करना मुश्किल, कीमत भी चौंकाने वाली
Honor MagicPad 3 Pro 12.3 Tab: Honor का नया टैबलेट उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है जो तेज परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिजाइन चाहते हैं। इसे खासतौर पर प्रोफेशनल और हाई-एंड यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ताकि बेहतर काम और शानदार अनुभव मिल सके।
(Honor MagicPad 3 Pro 12.3 Tab/ Image Credit: Honor)
- Honor MagicPad 3 Pro 12.3 को Honor ने चीन में लॉन्च किया है।
- यह टैबलेट सिर्फ 4.8mm मोटा है, जो इसे अल्ट्रा-स्लिम बनाता है।
- इसमें 12.3 इंच का 3K OLED डिस्प्ले और 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
Honor MagicPad 3 Pro 12.3 Tab Launched: Honor ने अपने प्रीमियम टैबलेट लाइनअप को बढ़ाते हुए नया Honor MagicPad 3 Pro 12.3 चीन में लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट बेहद स्लिम डिजाइन, हाई-एंड फीचर्स और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया है। इसकी मोटाई सिर्फ 4.8mm है। जिससे यह बाजार के सबसे पतले टैबलेट्स में शामिल हो गया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर मल्टीटास्किंग और एंटरटेनमेंट यूजर्स के लिए तैयार किया है।
कीमत और उपलब्धता
चीन में इसकी शुरुआती कीमत लगभग 4,499 युआन यानी करीब 66,100 रुपये रखी गई है। इसके अलग-अलग वेरिएंट भी उपलब्ध हैं। जिनमें 12GB+256GB, 12GB+512GB और 16GB+512GB शामिल हैं। यह टैबलेट मूनलाइट व्हाइट और स्टार्री स्काई ग्रे रंगों में आता है। फिलहाल इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और बिक्री 30 अप्रैल से चीन में शुरू होगी। भारत में इसके लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस
इस टैबलेट में 12.3 इंच का 3K OLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसका रेजोल्यूशन 3000×1920 पिक्सल है। इसमें 165Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। जिससे स्क्रीन काफी स्मूद और ब्राइट दिखती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 16GB RAM तक सपोर्ट मिलता है। यह टैबलेट Android 16 आधारित MagicOS 10 पर चलता है और इसमें AI असिस्टेंट जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।
बैटरी और अन्य फीचर्स
इस टैबलेट में 10,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और यह 66W फास्ट चार्जिंग तथा 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में 13MP रियर और 9MP फ्रंट कैमरा मिलता है। ऑडियो के लिए 8 स्पीकर्स का पावरफुल सिस्टम दिया गया है। जो AI स्पेशल साउंड के साथ आता है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, 450 ग्राम वजन और प्रीमियम मेटल बॉडी डिजाइन दिया गया है। साथ ही यह स्मार्ट टच कीबोर्ड और मैजिक पेंसिल 3 को भी सपोर्ट मिलता है। जो इसे और अधिक आकर्षक बनाता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Fortis Healthcare Share Price: क्या यह शेयर बनाएगा करोड़ों? Fortis Healthcare में 36% रैली की उम्मीद, ब्रोकरेज की रेटिंग ने उड़ाए होश
- AAP Raghav Chadha Latest News: मनीष सिसोदिया भी छोड़ेंगे AAP का साथ!.. राघव चड्ढा का सीधा आरोप, “देशहित नहीं, निजी फायदों के लिए काम कर रही है पार्टी’..
- Bihar Vidhansabha Session: ‘सत्ता किसी की बपौत्ती नहीं’, सदन में गरजे सीएम सम्राट, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

Facebook


