How to check Apple iPhone: कहीं आपका iPhone नकली तो नहीं? चेक करें इन आसान तरीकों से, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान!

How to check Apple iPhone: नया iPhone खरीदना खास अनुभव होता है, लेकिन आजकल बाजार में नकली iPhones भी धड़ल्ले से बिक रहे हैं। ये नकली फोन असली के जैसे दिखते हैं, जिससे धोखाधड़ी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में सतर्क रहना बहुत ही जरूरी है।

How to check Apple iPhone: कहीं आपका iPhone नकली तो नहीं? चेक करें इन आसान तरीकों से, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान!

(How to check Apple iPhone/ Image Credit: Pixabay)

Modified Date: March 30, 2026 / 05:52 pm IST
Published Date: March 30, 2026 5:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • IMEI नंबर से तुरंत पहचानें असली और नकली iPhone।
  • सीरियल नंबर चेक कर Apple की वेबसाइट से वेरिफाई करें।
  • नकली iPhone में Google Play Store हो सकता है, असली में केवल App Store होता है।

How to check Apple iPhone: नया iPhone खरीदना हर किसी के लिए एक खास अनुभव होता है, किंतु आजकल बाजार में नकली iPhones भी बेचे जा रहे हैं। ये फोन दिखने में असली जैसे ही होते हैं, लेकिन उनकी परफॉर्मेंस कमजोर होती है और सिक्योरिटी भी भरोसेमंद नहीं होती। ऐसे में ठगी से बचने के लिए कुछ आसान तरीके अपनाकर आप असली और नकली iPhone में फर्क कर सकते हैं।

IMEI नंबर से करें पहचान

नकली iPhone को पहचानने का सबसे आसान तरीका IMEI नंबर चेक करना है। अपने फोन में *#06# डायल करें, इसके बाद स्क्रीन पर IMEI नंबर दिखाई देगा। इस नंबर को Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर डालकर जांचें। अगर IMEI नंबर गलत या अनजान दिखाई दे, तो समझ लें कि फोन संदिग्ध हो सकता है। यह तरीका तुरंत और सही जानकारी देता है।

सीरियल नंबर से चेक करें

iPhone के असली होने की एक और आसान तरीका सीरियल नंबर चेक करना है। फोन की सेटिंग्स में जाकर General > About पर जाएं और यहां सीरियल नंबर देखें। इस नंबर को Apple की Check Coverage वेबसाइट पर डालकर वेरिफाई करें। अगर कोई जानकारी नहीं मिलती या एरर दिखाई देता है, तो यह फोन नकली या अनरजिस्टर्ड हो सकता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम से करें पहचान

असली iPhone हमेशा iOS पर चलता है, जो Apple का खुद का ऑपरेटिंग सिस्टम है। वहीं, नकली iPhones अक्सर Android सिस्टम पर होते हैं, लेकिन इन्हें iOS जैसा दिखाया जाता है। इसे पहचानने का तरीका है App Store चेक करना। अगर फोन में Google Play Store दिखाई दे, तो यह फोन असली नहीं है। असली iPhone में केवल Apple का App Store होता है।

बिल्ड क्वालिटी से भी पहचान

ऑरिजिनल iPhone की बिल्ड क्वालिटी प्रीमियम होती है। इसमें मजबूत मेटल और ग्लास का इस्तेमाल होता है और डिजाइन सटीक होता है। वहीं, नकली फोन में अक्सर ढीले बटन, खराब फिनिशिंग और सस्ता अहसास मिलता है। अगर आपको फोन की क्वालिटी सस्ती लगती है या बटन ढीले महसूस होते हैं, तो हो सकता है कि वह फोन नकली हो।

Siri और पैकेजिंग पर ध्यान दें

Siri भी असली iPhone की पहचान करने का एक तरीका है। पावर बटन दबाकर Siri चालू करें, अगर यह काम नहीं करता तो फोन में शक होना चाहिए। इसके अलावा बहुत कम कीमत में मिलने वाला iPhone भी एक बड़ा चेतावनी संकेत है। पैकेजिंग, बॉक्स और एक्सेसरीज की क्वालिटी को भी ध्यान से देखें। असली Apple प्रोडक्ट्स हमेशा प्रीमियम पैकिंग के साथ आते हैं।

iTunes से करें कन्फर्म

असली iPhone में सिर्फ Apple का App Store होता है। अगर फोन में कोई दूसरा ऐप स्टोर जैसे Google Play दिखे, तो यह साफ संकेत है कि डिवाइस नकली है। इसके अलावा अपने iPhone को USB के जरिए कम्प्यूटर से जोड़कर iTunes या Finder खोलें। असली iPhone तुरंत कम्प्यूटर द्वारा पहचाना जाएगा, जबकि नकली डिवाइस सही से डिटेक्ट नहीं होते या कनेक्ट नहीं होते।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।