Power Bank Ban on Flights: यात्रा के दौरान अगर फ्लाइट में ले जा रहे हैं पावर बैंक, तो जान लें DGCA का नया नियम… वरना पड़ सकता है भारी!

Power Bank Ban on Flights: भारत सरकार ने फ्लाइट में पावर बैंक के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। अब यात्री पावर बैंक से कोई गैजेट चार्ज नहीं कर पाएंगे। यह कदम सुरक्षा के लिए है क्योंकि तकनीकी कारणों से पावर बैंक में आग लगने का खतरा होता है।

Power Bank Ban on Flights: यात्रा के दौरान अगर फ्लाइट में ले जा रहे हैं पावर बैंक, तो जान लें DGCA का नया नियम… वरना पड़ सकता है भारी!

(Power Bank Ban on Flights/ Image Credit: Pexels)

Modified Date: January 5, 2026 / 01:35 pm IST
Published Date: January 5, 2026 1:34 pm IST
HIGHLIGHTS

Power Bank Ban on Flights: भारत में अब हवाई यात्रा के दौरान पावर बैंक के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लग गया है। इसका मतलब यह है कि यात्री फ्लाइट में बैठकर अपने फोन, स्मार्टवॉच या अन्य गैजेट्स पावर बैंक से चार्ज नहीं कर पाएंगे। लेकिन पावर बैंक सिर्फ हैंड बैग में रखा जा सकता है। यह फैसला डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी DGCA ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए लिया है।

Power Bank Ban on Flights: पावर बैंक फ्लाइट में क्यों बन सकता है खतरनाक?

अधिकतर पावर बैंक लिथियम-आयन बैटरी वाले होते हैं, जो छोटे पैक में ज्यादा एनर्जी स्टोर करते हैं। कभी-कभी डिफेक्ट, फिजिकल डैमेज, ओवरचार्जिंग या इंटरनल शॉर्ट सर्किट के कारण केमिकल रिएक्शन थर्मल रनवे में बदल सकता है। इसका मतलब है कि बैटरी तेजी से गर्म होती है और ठंडी नहीं हो पाती। ऊपर से विमान में प्रेशर में बदलाव, लगातार वाइब्रेशन और हीट के कारण आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।

Power Bank Ban on Flights: हैंडलिंग में लापरवाही भी खतरनाक

पावर बैंक को सही तरीके से हैंडल करना बहुत जरूरी है। कई लोग इसे सिक्कों, चाबियों या बैग की टाइट जेब में रखते हैं, जिससे नुकसान हो सकता है। खराब क्वालिटी की केबल से वोल्टेज कंट्रोल नहीं होता और बैटरी अधिक गर्म हो सकती है। फ्लाइट में कम एयरफ्लो और ऊंचाई के कारण यह खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है।

Power Bank Ban on Flights: फ्लाइट में पावर बैंक के लिए सावधानियां

हमेशा BIS सर्टिफाइड और अच्छी क्वालिटी वाला पावर बैंक ही इस्तेमाल करें। खराब या डैमेज पावर बैंक को फ्लाइट में साथ न ले जाएं। पावर बैंक को मेटल ऑब्जेक्ट्स के साथ पैक न करें। अगर पावर बैंक में ओवरहीटिंग, धुआं या अन्य वार्निंग साइन दिखे, तो तुरंत क्रू को सूचित करें। ये सावधानियां अपनाकर यात्री अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं और फ्लाइट यात्रा सुरक्षित बना सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।