Google Gemini Offer: स्टूडेंट्स के लिए Google का धांसू ऑफर! 1 साल तक AI Plus का नहीं देना होगा पैसा, बस करना होगा ये छोटा सा काम
Google Gemini Offer: भारत में कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google खास ऑफर लेकर आया है। इसके तहत योग्य छात्रों को Google AI Plus का 1 साल का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलेगा। इस प्लान में AI से जुड़े फीचर्स और सुविधाएं मिल सकती है। जानें, इस ऑफर में क्या-क्या मिलेगा और फ्री सब्सक्रिप्शन कैसे क्लेम कर सकते हैं।
(Google Gemini Offer/ Image Credit: AI-generated)
- स्टूडेंट्स को 1 साल AI Plus फ्री
- मिलेगा 400GB क्लाउड स्टोरेज
- Gemini में 2x ज्यादा यूसेज
नई दिल्ली: Google Gemini Offer: भारत में कॉलेज स्टूडेंट्स को एक साल के लिए Google AI Plus का सब्सक्रिप्शन मुफ्त (Google Gemini Offer) दे रहा है। यह ऑफर पढ़ाई, रिसर्च और क्रिएटिव काम में AI की मदद लेने वाले छात्रों के लिए उपयोगी हो सकता है। इसमें Gemini के साथ कई AI फीचर्स और अतिरिक्त क्लाउड स्टोरेज की सुविधा मिलती है। Google ने Gemini ऐप में नया Student Hub भी जोड़ा है।
ऐसे क्लेम करें फ्री सब्सक्रिप्शन
ऑफर लेने के लिए Google One Plans पेज पर अपने Google अकाउंट से साइन-इन करें। इसके बाद Google AI Plus सेक्शन में जाकर ‘Get student offer’ पर टैप करें और ‘Continue’ चुनें। अब मांगी गई जानकारी भरकर स्टूडेंट वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। वेरिफिकेशन सफल होने के बाद एक साल तक AI Plus का फ्री एक्सेस मिल जाएगा।
400GB स्टोरेज और ज्यादा AI सुविधाएं
इस प्लान में Google Drive, Google Photos और Gmail के लिए कुल 400GB स्टोरेज मिलता है। Gemini में सामान्य यूजर्स की तुलना में 2 गुना ज्यादा यूसेज लिमिट दी जाती है। इसके अलावा AI क्रिएटिव स्टूडियो में सिनेमैटिक सीन्स और स्टोरी बनाने के लिए ज्यादा एक्सेस मिलेगा। Search में Nano Banana फीचर्स और Gmail में Gemini का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
Student Hub में मिलेंगे पढ़ाई के टूल्स
Gemini ऐप का नया Student Hub छात्रों के लिए स्टडी से जुड़े फीचर्स (Google Gemini Offer) को एक जगह लाता है। यहां स्टूडेंट्स स्टडी नोटबुक, फ्लैशकार्ड और प्रैक्टिस क्विज तैयार कर सकते हैं। Gemini Notebook में रिसर्च से जुड़े टूल्स, ऑडियो-वीडियो ओवरव्यू और क्विज जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। ध्यान रखें कि फ्री अवधि खत्म होने से पहले ऑटो-पेमेंट बंद करना जरूरी है, वरना आगे 399 रुपये का शुल्क लग सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- RVNL Share Price: रेलवे कंपनी के हाथ लगा बड़ा ऑर्डर, खबर आते ही सुस्त शेयर ने लगाई ऐसी तेज दौड़ कि पल में निवेशक हो गए मालामाल!
- Assam Divorce Pay Cut Rule: इन सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगी 20% की कटौती, प्राइवेट नौकरी वालों के लिए लागू होगा नियम, इस वजह से लाया गया नया कानून
- Bhopal Love Jihad Case : Instagram पर हुई दोस्ती, शादी का झांसा और 4 साल तक मिटाई हवस! अचानक खुला ऐसा राज कि पुलिस तक पहुंचा मामला

Facebook


