Instagram Plus: अब इंस्टाग्राम के लिए चुकाने होंगे पैसे! नए सब्सक्रिप्शन मॉडल के साथ मिलेंगे ये कमाल के फीचर्स, जानें कितना देना होगा चार्ज!
Instagram Plus: Meta जल्द ही एक नया सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने वाला है। इस प्लान में यूजर्स को कई नए और एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे, जो सामान्य यूजर्स अभी तक इस्तेमाल …

(Instagram Plus/ Image Credit: Pixabay)
- Instagram Plus आम यूजर्स के लिए नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है।
- अनोनिमस स्टोरी व्यू से स्टोरी देखी जा सकती है बिना पहचान दिखाए।
- स्टोरी की अवधि बढ़ाना और हाइलाइट करना संभव होगा।
Instagram Plus: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Meta अपने लोकप्रिय ऐप Instagram में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी एक नए प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मॉडल Instagram Plus पर काम कर रही है। इस नए प्लान से आम यूजर्स का अनुभव पहले से काफी अलग और बेहतर हो सकता है। इसमें कई नए फीचर्स मिलेंगे, जो फिलहाल अभी फ्री यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।
टेस्ट किन देशों में हो रहा है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Instagram Plus का ट्रायल फिलहाल कुछ चुनिंदा देशों जैसे मेक्सिको, जापान और फिलीपींस में किया जा रहा है। इसका मतलब है कि अभी यह सुविधा सीमित यूजर्स तक ही पहुंच रही है। लेकिन आने वाले समय में इसे अन्य देशों में भी रोलआउट करने की संभावना है।
Instagram Plus में मिलने वाले मुख्य फीचर्स
इस पेड सर्विस का सबसे चर्चित फीचर है अनोनिमस स्टोरी व्यू। इसके द्वारा यूजर बिना अपनी पहचान दिखाए किसी की स्टोरी देख सकते हैं। आमतौर पर स्टोरी डालने वाला व्यक्ति यह देख सकता है कि उसकी स्टोरी किस-किस ने देखी है, लेकिन इस फीचर के साथ आपकी मौजूदगी छिपी रहेगी। इसके अलावा, यूजर्स अपनी स्टोरी कितनी बार दोबारा देखी गई है, यह भी जान पाएंगे।
स्टोरी और ऑडियंस के नए विकल्प
Instagram Plus में यूजर्स कई अलग-अलग ऑडियंस लिस्ट बना पाएंगे, जबकि फिलहाल केवल एक Close Friends लिस्ट ही बनाई जा सकती है। इसके अलावा, स्टोरी की अवधि 24 घंटे से ज्यादा बढ़ाई जा सकेगी। यूजर्स हफ्ते में एक बार अपनी स्टोरी को हाइलाइट करके सबसे आगे दिखा सकते हैं, जिससे उसकी विजिबिलिटी बढ़ जाएगी।
और नए फीचर्स
सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को Superlikes और एनिमेटेड रिएक्शन भेजने का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा, स्टोरी देखने वालों की लिस्ट में किसी खास व्यक्ति को सर्च करने की सुविधा भी दी जाएगी। ये फीचर्स Instagram अनुभव को और अधिक इंटरैक्टिव और मजेदार बनाते हैं।
कीमत और Verified प्लान से अंतर
Instagram Plus, Meta के Verified प्लान से अलग है। Verified प्लान मुख्य रूप से क्रिएटर्स और बिजनेस यूजर्स के लिए होता है, जिसमें ब्लू टिक और सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं। वहीं Instagram Plus आम यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फिलहाल कीमत का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन टेस्टिंग देशों में यह लगभग 100 से 200 रुपये प्रति माह में मिल रहा है। भारत में लॉन्च होने बाद ही कीमत तय की जा सकती है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Hanuman Jayanti 2026 Date: आपकी हर परेशानी बजरंगबली करेंगे दूर, हनुमान जयंती पर करें ये एक खास उपाय
- Surat Fire Breaks Out Live Video: आग लगने से एक साथ 5 लोगों की दर्दनाक मौत.. साड़ी पैकिंग के काम में लगे थे सभी, फिर हुआ कुछ ऐसा.. आप भी जानें
- MP-UP Sahyog Sammelan: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, सीएम डॉ. यादव ने कहा- एमपी में निवेश की अनंत संभावनाएं
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: Instagram Plus Meta का नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लान है, जो आम यूजर्स के लिए नए फीचर्स और एक्सक्लूसिव अनुभव लाता है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Instagram Plus: Now you'll have to pay for Instagram! The new subscription model offers these amazing features, and find out how much you'll need to pay!
टेक न्यूज़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm