Reported By: Apurva Pathak
,Ram Mandir Chanda Chori Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के 8 आरोपियों को बड़ा झटका, कोर्ट ने बढ़ाई की न्यायिक हिरासत, अब इस दिन होगी सुनवाई /image: IBC24 File
अयोध्या। Ram Mandir Chanda Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी गई है। कोर्ट ने सभी आरोपियों की रिमांड 18 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी है। जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ल, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्र, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, करुणेश पांडेय, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू व सुभाषचंद्र श्रीवास्तव शनिवार को जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए से विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के समक्ष पेश किए गए।
Ram Mandir Chanda Chori Case इस बीच अभियोजन पक्ष के सरकारी अधिवक्ता कुलशेखर सिंह ने मामले को लेकर कई अहम जानकारी दी है। सरकारी अधिवक्ता के मुताबिक, सभी आठ आरोपियों की ओर से जमानत अर्जी भी दाखिल की गई है। तीन आरोपियों की बेल पर 11 सितंबर, तीन की 14 सितंबर और दो आरोपियों की जमानत अर्जी पर 15 सितंबर को सुनवाई होगी। वहीं चार्जशीट को लेकर भी सरकारी अधिवक्ता ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि अगर विवेचक ने सही धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया तो अभियोजन पक्ष को कोई आपत्ति नहीं होगी। लेकिन अगर गलत धाराओं में चार्जशीट दाखिल की गई तो हाईकोर्ट में क्वैशिंग के लिए याचिका दाखिल की जा सकती है।
Ram Mandir Donation Theft Case राम मंदिर चंदा चोरी मामले में जेल में बंद आरोपित अविनाश शुक्ल, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्र, अनुकल्प मिश्र, लवकुश मिश्र, करुणेश पांडेय, रामशंकर यादव व सुभाष श्रीवास्तव ने जमानत अर्जी प्रस्तुत करते हुए स्वयं को निर्दोष बताया है।