Jio Recharge New Plan: Jio यूजर्स की मौज! लाया ऐसा सस्ता प्लान, जो बिना डेटा पैक के भी चलेगा काम और कॉलिंग होगी अनलिमिटेड! वो भी पूरे 84 दिन

Jio Recharge New Plan: अगर आप सिर्फ कॉलिंग वाला सस्ता प्लान चाहते हैं तो Jio का नया ऑफर खास आपके लिए है। कंपनी ने ऐसा प्लान लॉन्च किया है जिसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यह प्लान कम कीमत में सिर्फ वॉइस कॉलिंग के लिए खास तौर पर बनाया गया है।

Jio Recharge New Plan: Jio यूजर्स की मौज! लाया ऐसा सस्ता प्लान, जो बिना डेटा पैक के भी चलेगा काम और कॉलिंग होगी अनलिमिटेड! वो भी पूरे 84 दिन

(Jio Recharge New Plan/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 7, 2026 / 05:08 pm IST
Published Date: May 7, 2026 5:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Jio का नया 448 रुपये का सस्ता प्लान
  • 84 दिन तक अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा
  • इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है

नई दिल्ली: Jio Recharge New Plan: Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और किफायती प्लान पेश किया है जो खास तौर पर सिर्फ कॉलिंग के लिए बनाया गया है। अगर आपको इंटरनेट डेटा की ज्यादा जरूरत नहीं है तो यह प्लान आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इस प्लान में कम कीमत में लंबी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

448 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी

Jio का यह नया प्लान 448 रुपये में उपलब्ध है। जिसमें 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी जाती है। इसके साथ ही SMS की सुविधा भी मिलती है। अगर महीने के हिसाब से देखें तो यह प्लान लगभग 160 रुपये प्रति माह से भी कम खर्च में कॉलिंग की सुविधा देता है।

कॉलिंग फुल फायदा

इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें इंटरनेट डेटा शामिल नहीं है। यह उन लोगों के लिए सही विकल्प है जो Wi-Fi का इस्तेमाल करते हैं या जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत कम होती है। जरूरत पड़ने पर यूजर्स अलग से डेटा पैक भी ले सकते हैं जो 11 रुपये से शुरू होते हैं।

क्यों है यह प्लान फायदेमंद?

यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो अपना नंबर एक्टिव रखना चाहते हैं और कॉलिंग की सुविधा जारी रखना चाहते हैं। खासकर जिनके पास दूसरा नंबर भी होता है। उनके लिए यह सस्ता विकल्प साबित हो सकता है। इससे नंबर बंद होने या इनएक्टिव होने का खतरा भी नहीं रहता और कम खर्च में बेसिक सेवाएं मिलती रहती हैं।

अतिरिक्त फायदे

इस प्लान में कॉलिंग और SMS के साथ JioTV और JioCloud जैसी सेवाओं का भी फायदा मिलता है। JioTV के जरिए यूजर्स लाइव टीवी, शो और फिल्में देख सकते हैं। जबकि JioCloud स्टोरेज मैनेजमेंट में मदद करता है। इस तरह यह प्लान सिर्फ कॉलिंग ही नहीं बल्कि बेसिक एंटरटेनमेंट और स्टोरेज जरूरतों को भी पूरा करता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।