JioTV Pro Pack: एंटरटेनमेंट का फुल डोज केवल 55 रुपये में… ये कंपनी दे रही है धांसू ऑफर्स

Ads

JioTV Pro Pack: Jio ने ग्राहकों के लिए नया 55 रुपये का एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च किया है। इस प्लान में 16 अलग-अलग भाषाओं कें 1000 से ज्यादा टीवी चैनल देखने की सुविधा मिलेगी। यह पैक 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 02:27 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 02:33 PM IST

(JioTV Pro Pack/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • Jio ने 55 रुपये का नया एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च किया है।
  • इस पैक में 1000 से ज्यादा टीवी चैनलों का एक्सेस मिलेगा।
  • यूजर्स 16 भाषाओं में कंटेंट और 150+ प्रीमियम चैनल देख सकेंगे।

JioTV Pro Pack: Jio ने अपने यूजर्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च किया है। इस प्लान की कीमत सिर्फ 55 रुपये रखी गई है। जिसमें ग्राहकों को टीवी कंटेंट का बड़ा कलेक्शन देखने को मिलेगा। इस पैक में 16 भाषाओं के 1000 से ज्यादा टीवी चैनलों की सुविधा दी जा रही है। इसमें म्यूजिक, न्यूज, मूवीज, किड्स और लाइफस्टाइल जैसे कई कैटेगरी के चैनल शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स 150 से ज्यादा प्रीमियम टीवी चैनल भी एक्सेस कर पाएंगे।

30 दिन की वैलिडिटी

Jio का यह नया पैक 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। लेकिन यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह सिर्फ एंटरटेनमेंट पैक है। इसलिए इसमें कॉलिंग, मोबाइल डेटा या SMS जैसे फायदे नहीं मिलेंगे। इस पैक को इस्तेमाल करने के लिए यूजर के Jio नंबर पर पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है। यह पैक JioTV ऐप के जरिए काम करेगा और इसे एक समय में सिर्फ एक डिवाइस पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

JioTV Pro Pack में मिलेंगे कई बड़े चैनल

इस पैक में ग्राहकों को Sony Entertainment Television, Warner Bros. Discovery और JioStar जैसे नेटवर्क के कई चैनल देखने को मिलेंगे। इसके अलावा स्टार प्लस, सोनी सब, सन टीवी और कलर्स HD जैसे लोकप्रिय चैनलों की सुविधा भी मिलेगी। लेकिन स्पोर्ट्स प्रेमियों के लिए इस पैक में कुछ सीमाएं हैं क्योंकि इसमें Sony और JioStar के स्पोर्ट्स चैनल शामिल नहीं किए गए हैं। रिचार्ज के बाद यूजर को JioTV ऐप में अपने रजिस्टर्ड नंबर से लॉगिन करना होगा।

Airtel का ये प्लान भी देता है OTT फायदे

एंटरटेनमेंट के साथ डेटा और कॉलिंग सुविधा चाहने वाले यूजर्स के लिए Airtel का 838 रुपये वाला प्लान एक विकल्प है। इसमें 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें Amazon Prime Lite, Airtel Xstream Play के जरिए कई OTT प्लेटफॉर्म्स और Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है।

इन्हें भी पढ़ें:

Jio का 55 रुपये वाला पैक क्या है?

यह एक एंटरटेनमेंट पैक है, जिसमें यूजर्स को टीवी चैनल और डिजिटल कंटेंट देखने की सुविधा मिलती है।

Jio के 55 रुपये पैक में कितने चैनल मिलेंगे?

इस पैक में 1000 से ज्यादा टीवी चैनलों का एक्सेस दिया जा रहा है।

क्या Jio के इस पैक में डेटा और कॉलिंग मिलेगी?

नहीं, यह सिर्फ एंटरटेनमेंट पैक है। इसमें कॉलिंग, डेटा और SMS की सुविधा नहीं मिलती है।

JioTV Pro Pack की वैलिडिटी कितनी है?

इस पैक की वैलिडिटी 30 दिनों की है।