Mazagon Dock Share Price: डिफेंस डील ने शेयर को बनाया सुपरस्टार, रॉकेट की तरह उड़ गया ये शेयर! खुशी से झूम उठे निवेशक!

Mazagon Dock Share Price: लगातार तीन दिन गिरने के बाद यह शेयर आज 6 प्रतिशत बढ़ गया। इस तेजी का संबंध 99,000 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे की खबरों से है। शेयर बढ़ने पर बीएसई ने कंपनी से स्पष्टीकरण भी मांगा है। (NSE: MAZDOCK, BSE: 543237)

Mazagon Dock Share Price: डिफेंस डील ने शेयर को बनाया सुपरस्टार, रॉकेट की तरह उड़ गया ये शेयर! खुशी से झूम उठे निवेशक!

(Mazagon Dock Share Price/ Image Credit: facebook)

Modified Date: March 5, 2026 / 04:31 pm IST
Published Date: March 5, 2026 4:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मझगांव डॉक के शेयर में गुरुवार को 10.77% की तेजी आई।
  • शेयर 2414.90 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंचा और अपर सर्किट लगा।
  • तेजी के पीछे 99,000 करोड़ रुपये की डिफेंस डील की खबरें हैं।

नई दिल्ली: Mazagon Dock Share Price Today कई दिनों की गिरावट के बाद, आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी का माहौल देखा गया। इस दौरान मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के शेयर में तेज उछाल आई है और यह 10.77 प्रतिशत बढ़कर 2414.90 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी के साथ शेयर में अपर सर्किट भी लग गया। इस अचानक आई तेजी को लेकर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने कंपनी से स्पष्टीकरण भी मांगा है।

डिफेंस डील का असर

शेयर में आई इस तेजी का मुख्य कारण 99,000 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे से जुड़ी खबरें हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय नौसेना थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स से छह जर्मन पनडुब्बियों के निर्माण का सौदा करने की तैयारी कर रही थी। यह पनडुब्बियां मझगांव डॉक में बनेंगी, जो इस डील के तहत देश का सबसे बड़ा रक्षा अधिग्रहण हो सकता है। इसके तहत, टीकेएमएस द्वारा डिजाइन की गई पनडुब्बियों का निर्माण मझगांव डॉक में होगा।

कंपनी के तिमाही नतीजे

हाल ही में मझगांव डॉक ने दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 879.8 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल के 807 करोड़ रुपये रसे 9% ज्यादा है। वहीं, कंपनी का परिचालन राजस्व 14.6% बढ़कर 3,601 करोड़ रुपये रहो गया। EBITDA में भी 8.5% की वृद्धि हुई और यह 887 करोड़ रुपये रतक पहुंच गया। हालांकि, EBITDA मार्जिन में मामूली गिरावट आई है, जो बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन खर्च को दर्शाता है।

Mazagon Dock Shipbuilders Ltd – शेयर की जानकारी (5 मार्च 2026)

विवरण जानकारी
मौजूदा कीमत ₹2,356.00
आज का बदलाव +₹190.60 (8.80%)
ओपन प्राइस ₹2,179.90
हाई प्राइस ₹2,414.90
लो प्राइस ₹2,178.80
मार्केट कैप ₹94.92K Cr
P/E रेशियो 39.49
52 हफ्ते का हाई ₹3,775.00
52 हफ्ते का लो ₹2,125.90
डिविडेंड यील्ड 0.69%
तिमाही डिविडेंड राशि ₹4.06

BSE द्वारा स्पष्टीकरण का अनुरोध

मझगांव डॉक के शेयर में आई तेजी के बाद, BSE ने कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा। बीएसई ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कंपनी से यह पुष्टि करने को कहा कि क्या जर्मनी की थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स से पनडुब्बियों का निर्माण सच में मझगांव डॉक में होगा। यह डील कंपनी और भारतीय नौसेना के लिए एक महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

नोट:- शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।