Motorola Signature Launch Date: 2026 की शुरुआत धमाकेदार! Motorola का प्रीमियम ‘Signature’ फोन जनवरी में देगी दस्तक, लॉन्च डेट हो गई कंफर्म!
जनवरी 2026 में Motorola का प्रीमियम फोन Signature भारत में लॉन्च होगा। इसमें सिग्नेचर फैब्रिक फिनिश मिलेगा। लॉन्च डेट के साथ ही इस फोन के संभावित फीचर्स जैसे एडवांस कैमरा, …

(Motorola Signature Launch Date / Image Credit: Flipkart)
- लॉन्च डेट: 7 जनवरी 2026
- रियर पैनल: सिग्नेचर फैब्रिक फिनिश
- कैमरा: एडवांस्ड पेरिस्कोप टेलीफोटो और होल-पंच फ्रंट कैमरा
Motorola Signature Launch Date: अगर आप जनवरी 2026 में नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको जानना चाहिए कि अगले महीने भारतीय बाजार में कौन-कौन से नए डिवाइस दस्तक देंगे। Motorola जल्द ही अपने प्रीमियम मॉडल Signature को लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट के साथ-साथ इसके डिजाइन की झलक भी साझा करना शुरू कर दिया है। लॉन्च के बाद यह फोन न केवल Motorola की आधिकारिक साइट पर, बल्कि Flipkart पर भी उपलब्ध होगा।
Motorola Signature लॉन्च डेट
Motorola Signature भारतीय बाजार में 7 जनवरी 2026 को लॉन्च होगा। यह फोन शानदार फोटोग्राफी अनुभव के साथ आएगा। डिजाइन की बात करें तो इसमें सिग्नेचर फैब्रिक फिनिश वाला रियर पैनल और पतले बैजल्स होंगे। कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि इसमें फ्लैगशिप-ग्रेड परफॉर्मेंस और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस सहित एडवांस्ड कैमरा हार्डवेयर मिलेगा।
Motorola Signature Launch Date: डिजाइन और फीचर्स
फोन के फ्रंट में होल-पंच सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। राइट साइड पर वॉल्यूम और पावर बटन होंगे, जबकि लेफ्ट साइड में कैमरा कंट्रोल या AI आधारित कस्टम शॉर्टकट बटन की सुविधा मिल सकती है। इससे यूजर्स अपने अनुसार कुछ फंक्शन को जल्दी एक्सेस कर पाएंगे।
संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Motorola Signature पहले गीकबेंच पर देखा जा चुका है। इसमें सिंगल कोर में 2854 और मल्टी कोर में 9411 प्वाइंट्स स्कोर हुए। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, Adreno 829 GPU, 16GB RAM और Android 16 आउट ऑफ द बॉक्स मिलने की संभावना है। यह डिवाइस मल्टीटास्किंग और हाई-एंड ग्राफिक्स के लिए बेहतरीन साबित होगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- Apollo Micro Systems Share: इस डिफेंस स्टॉक ने दिखाई ताकत, 420 करोड़ के ऑर्डर के बाद 5 साल में निवेशकों को दिया 2079% का छप्परफाड़ रिटर्न!
- TCI Finance Share: 10 दिन लगातार अपर सर्किट और 592% की बढ़ोतरी! क्या सच में ये शेयर बन गया सुपरस्टार?
- Whatsapp AI Features: जल्द आने वाला है WhatsApp Status में AI का जादू! मिनटों में प्रो-लेवल फोटो और वीडियो तैयार, इस फीचर्स को देख खुद हो जाएंगे हैरान!
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह फोन 7 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च होगा।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Motorola Signature Launch Date: 2026 starts with a bang! Motorola's premium 'Signature' phone will arrive in January, with a confirmed launch date!
टेक न्यूज़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm