Whatsapp AI Features: जल्द आने वाला है WhatsApp Status में AI का जादू! मिनटों में प्रो-लेवल फोटो और वीडियो तैयार, इस फीचर्स को देख खुद हो जाएंगे हैरान!
WhatsApp अपने स्टेटस फीचर को और भी स्मार्ट बनाने जा रहा है। नए अपडेट में फोटो और वीडियो एडिटिंग आसान और तेजी होगी, जिससे यूजर्स प्रोफेशनल जैसे स्टेटस बना सकेंगे। …

(Whatsapp AI Features / Image Credit: Pexels)
- WhatsApp स्टेटस में Meta AI इंटीग्रेशन की तैयारी।
- iOS बीटा यूजर्स को मिल रहा नया AI इमेज एडिटिंग इंटरफेस।
- स्टाइल्स: 3D, एनीमे, कॉमिक बुक, पेंटिंग और वीडियो गेम थीम।
Whatsapp AI Features: WhatsApp अपने स्टेटस फीचर को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट बनाने की तैयारी में है। कंपनी स्टेटस एडिटर में सीधे Meta AI को जोड़ रही है, जिससे यूजर्स बिना किसी थर्ड-पार्ट ऐप के फोटो और वीडियो को क्रिएटिव तरीके से एडिट कर सकेंगे। इसका मकसद है कि लोग WhatsApp के अंदर ही ज्यादा आकर्षक और प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएट और शेयर करें।
Whatsapp AI Features: AI-पावर्ड स्टेटस एडिटर
iOS के कुछ बीटा यूजर्स ने नए इमेज एडिटिंग इंटरफेस को देखा है। अब तक के सामान्य फिल्टर्स के अलावा इसमें Meta AI के एडवांस टूल्स भी शामिल किए जा रहे हैं। ये टूल्स यूजर्स को तस्वीरों को पूरी तरह नए लुक में बदलने की सुविधा देंगे, जिससे किसी अन्य ऐप की जरूरत खत्म हो जाएगी।
यूनिक AI स्टाइल्स और 'रीडू' फीचर
नए एडिटर में कई अनोखे विजुअल स्टाइल्स जैसे 3D, एनीमे, कॉमिक बुक, पेंटिंग, क्ले, कवाई, क्लासिकल और वीडियो गेम थीम शामिल होंगे। AI केवल फिल्टर नहीं लगाएगा, बल्कि तस्वीर को चुने गए स्टाइल में पूरी तरह से जेनरेट करेगा। अगर पहली जेनरेटेड इमेज पसंद न आए, तो 'रीडू' बटन से उसी स्टाइल में नया वर्जन तुरंत बनाया जा सकता है।
Whatsapp AI Features: एडवांस एडिटिंग
Meta AI सिर्फ स्टाइल बदलने तक ही सीमित नहीं है। इसके जरिए फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाए जा सकते हैं या नए एलिमेंट जोड़े जा सकते हैं। AI बैकग्राउंड को अपने आप बैलेंस करता है, ताकि तस्वीर नेचुरल दिखे। इसके अलावा टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए फोटो का मूड या सीन बदला जा सकता है और स्टिल इमेज को एनिमेशन में बदलकर स्टेटस को और इंटरएक्टिव बनाया जा सकता है।
टेस्टिंग और रोलआउट
फिलहाल यह फीचर iOS के चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए TestFlight पर उपलब्ध है। कुछ यूजर्स ने इसे स्टेबल वर्जन में भी देखा है। कंपनी इसे धीरे-धीरे सभी क्षेत्रों में रोलआउट करेगी, इसलिए सभी यूजर्स तक इसे आने में थोड़ा समय लग सकता है।
WhatsApp स्टेटस को नया रूप
इस नए AI एडिटर के साथ WhatsApp स्टेटस अब सिर्फ फोटो या वीडियो शेयरिंग से आगे बढ़कर एक क्रिएटिव प्लेटफॉर्म बन जाएगा। यूजर्स आसानी से प्रोफेशनल लुक वाली इमेज और एनिमेटेड स्टेटस बना सकते हैं, जिससे सोशल शेयरिंग का अनुभव और मजेदार हो सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Year Ender 2025: एक-एक कर बुझते गए सितारे… धर्म, कला और समाज के इन दिग्गजों ने 2025 में दुनिया को कहा अलविदा
- Ducati XDiavel V4 Launched: रफ्तार और पावर का नया बादशाह! Ducati XDiavel V4 की भारत में एंट्री, जानिए क्या है इसकी कीमत?
- Mahindra Scorpio-N: परिवार और लगेज दोनों के लिए परफेक्ट! महिंद्रा Scorpio-N का स्पेशल वर्जन टेस्टिंग पर, बूट स्पेस बना गेमचेंजर
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: फिलहाल यह iOS के चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए TestFlight पर उपलब्ध है। बाकी यूजर्स को धीरे-धीरे रोलआउट किया जाएगा।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Whatsapp AI Features: The magic of AI is coming to WhatsApp Status soon! Pro-level photos and videos are ready in minutes, you'll be amazed by this feature!
टेक न्यूज़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm