Netflix Launched Clips: Instagram-YouTube को टक्कर देने उतरा Netflix? ‘Clips’ फीचर लॉन्च, मोबाइल यूजर्स के लिए आया ये कमाल का फीचर!
Netflix Launched Clips: Netflix ने अपनी मोबाइल ऐप में नया वर्टिकल वीडियो फीचर शुरू किया है। इसमें यूजर्स को फिल्मों और शोज से जुड़े छोटे-छोटे क्लिप्स दिखाए जाएंगे। यह फीचर रील्स की तरह काम करेगा। जिससे कंटेंट को जल्दी और आसान तरीके से देखा जा सकेगा।
(Netflix Launched Clips/ Image Credit: Pexels)
- Netflix ने “Clips” नाम से नया शॉर्ट वीडियो फीचर लॉन्च किया
- मोबाइल ऐप में रील्स की तरह वर्टिकल वीडियो फीड मिलेगा
- फिल्मों और वेब सीरीज की शॉर्ट क्लिप्स दिखाई जाएंगी
Netflix Launched Clips: Netflix ने अपने यूजर्स के लिए एक नया वर्टिकल वीडियो फीड ‘Clips‘ लॉन्च किया है। अब यूजर्स मोबाइल पर रील्स की तरह शॉर्ट वीडियो देख सकेंगे। इस फीचर के जरिए फिल्मों और वेब सीरीज से जुड़ी छोटी-छोटी क्लिप्स दिखाई जाएंगी। जिससे नया कंटेंट ढूंढना आसान हो जाएगा। फिलहाल इसे भारत, अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मलेशिया, पॉकिस्तान, फिलिपींस और साउथ अफ्रीका में शुरू किया गया है और जल्द ही अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा।
कैसे काम करेगा Clips फीचर?
पिछले कुछ समय में शॉर्ट वीडियो का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। जिसे देखते हुए नेटफ्लिक्स ने भी इस सेगमेंट में कदम रखा है। हालांकि Clips थोड़ा अलग है क्योंकि इसमें यूजर जनरेटेड कंटेंट नहीं होगा। इसमें केवल नेटफ्लिक्स की फिल्मों और शोज की क्लिप्स दिखाई जाएंगी। ऐप में इसके लिए एक अलग से टैब दिया गया है। जहां यूजर आसानी से इन वीडियो को स्क्रॉल कर सकते हैं और पसंद आने पर दोस्तों या सोशल मीडिया पर शेयर भी कर सकते हैं।
यूजर्स को क्या फायदा मिलेगा?
इस फीचर की मदद से यूजर्स पहले छोटी क्लिप्स देखकर तय कर सकते हैं कि उन्हें कौन-सी फिल्म या सीरीज देखनी है। अगर कोई क्लिप पसंद आती है तो उसे सीधे पूरी मूवी देखने या वॉचलिस्ट में जोड़ने का विकल्प मिलेगा। आने वाले समय में नेटफ्लिक्स इसमें पॉडकास्ट, लाइव शो और अन्य कंटेंट भी शामिल करने की योजना बना रहा है। जिससे यूजर एक्सपीरियंस और बेहतर होगा।
पहले भी कर चुका है ऐसे प्रयोग
नेटफ्लिक्स पहले भी शॉर्ड वीडियो को लेकर कई प्रयोग कर चुका है। साल 2018 में कंपनी ने 30 सेकंड के वर्टिकल वीडियो प्रीव्यू शुरू किया था और 2021 में ‘Fast Laughs’ फीचर लॉन्च किया था। जिसमें फनी क्लिप्स दिखाई जाती थी। अब ‘Clips’ के जरिए कंपनी एक बार फिर शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Silver Rate Today: आम जनता को महंगाई का एक और झटका! चांदी के रेट में 5000 रुपये की बढ़ोतरी, जानें आपके शहर में अब एक तोले का भाव कितना हुआ?
- Bargi Dam Cruise Hadsa: सांसें हार गई… जीत गई मां की ममता, मौत के बाद भी मां ने गले से लगाया रहा मासूम बच्चे को, बरगी हादसे की तस्वीर देखकर पसीज जाएगा दिल
- Indore Car Stunt Viral Video : रील बनाने की सनक में पल-पल मौत को दावत दे रहे थे युवक-युवती, बीच मैदान में कार स्टंट का खौफनाक खेल, देखें वीडियो

Facebook


