OnePlus Pad 4 Launch Date: भारत में इस तारीख को लॉन्च हो रहा OnePlus Pad 4, जानें कितनी है कीमत और क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स जो इन्हें बनाते हैं बेहद खास
OnePlus Pad 4 Launch Date: OnePlus ने पुष्टि की है कि उसका नया टैबलेट OnePlus Pad 4 इसी महीने लॉन्च किया जाएगा। यह डिवाइस लॉन्च के बाद दो प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और कंपनी के आधिकारिक स्टोर्स पर उपलब्ध होगा। यूजर्स इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आसानी से खरीद सकेंगे।
(OnePlus Pad 4 Launch Date/ Image Credit: OnePlus)
- OnePlus Pad 4 भारत में 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा।
- इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है।
- 13.2 इंच का 3.4K 144Hz ट्रू कलर डिस्प्ले मिलेगा।
नई दिल्ली: OnePlus Pad 4 Launch Date: टेक कंपनी OnePlus ने अपने नए टैबलेट OnePlus Pad 4 के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। यह डिवाइस भारत में 30 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए Amazon, Flipkart और अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर माइक्रोसाइट्स भी लाइव कर दी है। लॉन्च के बाद यह टैबलेट ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और OnePlus के अधिकृत स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
पावरफुल प्रोसेसर और परफॉर्मेंस (Processor and Performance)
OnePlus Pad 4 को Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह वही चिपसेट है जो OnePlus 15 स्मार्टफोन में भी देखने को मिलता है। कंपनी का दावा है कि इस टैबलेट ने AnTuTu बेंचमार्क पर लगभग 41,86,268 का स्कोर हासिल किया है। इसमें CPU परफॉर्मेंस 20% बेहतर, GPU परफॉर्मेंस 23% बेहतर और एनर्जी एफिशिएंसी में भी सुधार देखने को मिलता है।
डिस्प्ले और डिजाइन फीचर्स (Display and Design Features)
इस टैबलेट में 13.2 इंच का बड़ा 3.4K रेजोल्यूशन (3392×2400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। यह 12-बिट ट्रू कलर सपोर्ट करता है और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसकी ब्राइटनेस 1000 निट्स तक जाती है। इसके अलावा इसमें 98% DCI-P3 कलर गैमट, 549Hz टच सैंपलिंग रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट भी दिया गया है। जो इसे एक प्रीमियम व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।
कैमरा और बैटरी बैकअप (Camera and Battery Backup)
OnePlus Pad 4 में पिल-शेप का रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक कैमरा और LED फ्लैश शामिल है। बैटरी की बात करें तो इसमें 13,380mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। कंपनी के अनुसार, यह टैबलेट एक बार चार्ज करने पर लगभग 54 दिन का स्टैंडबाय टाइम, 20 घंटे का वीडियो प्लेबैक और 7 घंटे तक गेमिंग बैकअप देने में सक्षम है।
अन्य फीचर्स और संभावित कीमत (Other Features and Potential Price)
इस टैबलेट में OnePlus Stylo Pro स्टाइलस सपोर्ट और आठ स्पीकर का पावरफुल ऑडियो सिस्टम भी दिया गया है। साथ ही पीछे की तरफ तीन पोगो पिन दिए गए हैं। भारत में इसकी अनुमानित कीमत 50,000 रुपये से अधिक हो सकती है, क्योंकि OnePlus Pad 3 पहले से ही करीब 49,999 रुपये में उपलब्ध है।
इन्हें भी पढ़ें:
- SSC Selection Post Phase 14: कहीं मौका हाथ से न निकल जाए! SSC Phase 14 में 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरु, जानें कब तक करें अप्लाई और किनके लिए खुला है ये दरवाजा
- PM Modi Live Speech Parliament: पीएम मोदी बोले, “जिसको क्रेडिट लेना हो ले लें, सरकारी खर्चे से छपवा देंगे फोटो”.. महिला आरक्षण पर जारी है संसद में सम्बोधन, सुनें..
- PM Modi On Women Reservation Bill Lok Sabha : सड़क-रेल विकास नहीं, ये है असली तरक्की! संसद में पीएम मोदी का बड़ा बयान, महिला आरक्षण पर विपक्ष को मित्र के तौर पर दी सलाह

Facebook


