SSC Selection Post Phase 14: कहीं मौका हाथ से न निकल जाए! SSC Phase 14 में 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरु, जानें कब तक करें अप्लाई और किनके लिए खुला है ये दरवाजा
SSC Selection Post Phase 14: SSC ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप B और C पदों के लिए भर्ती निकाली है। 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना होगा और पात्रता, दस्तावेज व अन्य जरूरी शर्तों को ध्यान से समझना जरूरी है।
(SSC Selection Post Phase 14/ Image Credit: Pexels)
- SSC Phase 14 भर्ती के तहत 3000+ पदों पर वैकेंसी निकली है।
- 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन की अंतिम तिथि 4 मई 2026 तय की गई है।
नई दिल्ली: SSC Selection Post Phase 14: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सलेक्शन पोस्ट फेज 14 भर्ती 2026 के तहत 3000 से ज्यादा पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती देश के कई मंत्रालयों और सरकारी विभागों में ग्रुप B और ग्रुप C पदों के लिए की जा रही है। खास बात यह है कि 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के तहत कुल 3003 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 1534 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 667 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 271 पद, एससी के लिए 346 पद और एसटी के लिए 185 पद आरक्षित है।
कब तक करें अप्लाई
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 4 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 5 मई 2026 तय की गई है। यदि किसी उम्मीदवार से आवेदन फॉर्म भरते समय गलती हो जाती है, तो आयोग 11 मई से 13 मई 2026 तक करेक्शन विंडो भी उपलब्ध कराएगा। इस दौरान उम्मीदवार अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।
कौन कर सकता है आवेदन?
यह भर्ती अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए है। अगर आपने 10वीं, 12वीं या ग्रेजुएशन पास किया है तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी योग्यता के अनुसार सही पद का चयन करें।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए उम्मीदवारों के लिए आवदेन फीस 100 रुपये तय की गई है। एससी/एसटी एवं पीएच वर्ग के अभ्यर्थी इन भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। परीक्षा की तारीखों की घोषणा अभी नहीं की गई है, जिसे बाद में जारी किया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
- उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती 2026 का लिंक खोजें।
- इसके बाद अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- यदि लागू हो तो आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Tejas Networks Share Price: बुरे दौर में टाटा की ये कंपनी! लगातार घाटा और शेयर हुआ धराशाई, क्या अब संभलेगी हालत? जानें
- Today Live News and Breaking Updates 16 April 2026: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बोल रहे पीएम मोदी, देखें लाइव
- Gwalior Airport Flights: महाराज के प्रयासों से मिली हवाई सेवा को नई ‘उड़ान’.. दिल्ली-बेंगलुरु जैसे मेट्रो सिटी से सीधे जुड़ने जा रहा प्रदेश का ये शहर..

Facebook


