RAM Cleaner Apps: फोन फास्ट करने का दावा करने वाले RAM Cleaner Apps क्या सच में काम करते हैं? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश!

RAM Cleaner Apps: Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध RAM Cleaner और Phone Booster ऐप्स दावा करते हैं कि ये फोन की स्पीड को बढ़ाते हैं। ये ऐप्स मेमोरी को साफ करके डिवाइस को तेज और बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करते हैं।

RAM Cleaner Apps: फोन फास्ट करने का दावा करने वाले RAM Cleaner Apps क्या सच में काम करते हैं? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे होश!

(RAM Cleaner Apps/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: June 1, 2026 / 05:25 pm IST
Published Date: June 1, 2026 5:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • RAM Cleaner और Phone Booster ऐप्स फोन की स्पीड बढ़ाने का दावा करते हैं।
  • Android और iPhone में पहले से ही RAM मैनेजमेंट सिस्टम मौजूद होता है।
  • ये ऐप्स बैकग्राउंड ऐप्स को जबरदस्ती बंद कर सकते हैं।

RAM Cleaner Apps: Google Play Store और Apple App Store पर कई RAM Cleaner और Phone Booster ऐप्स उपलब्ध है। ये ऐप्स दावा करते हैं कि एक क्लिक में RAM क्लियर करके फोन की स्पीड बढ़ा सकते हैं। लेकिन टेक एक्सपर्ट्स के अनुसार, इन दावों की सच्चाई उतनी सरल नहीं है, जितनी दिखाई देती है।

पहले से मौजूद है स्मार्ट RAM मैनेजमेंट

आज के समय में Android और iPhone दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम में RAM को मैनेज करने के लिए पहले से ही एडवांस सिस्टम मौजूद होता है। जब फोन की मेमोरी की जरूरत होती है तो सिस्टम खुद ही बैकग्राउंड में चल रही ऐप्स को बंद या सस्पेंड कर देता है। इसलिए अलग से RAM Cleaner ऐप रखने की जरूरत नहीं होती।

क्यों बढ़ सकती है समस्या?

टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि RAM Cleaner ऐप्स अक्सर बैकग्राउंड ऐप्स को जबरदस्ती बंद कर देते हैं। इससे थोड़ी देर के लिए RAM खाली दिख सकती है। लेकिन जब यूजर फिर से ऐप खोलता है तो उसे दोबारा लोड करना पड़ता है। इससे फोन की स्पीड कम हो सकती है और बैटरी की खपत भी बढ़ जाती है।

डेटा और परफॉर्मेंस पर असर

कुछ RAM Cleaner ऐप्स लगातार बैकग्राउंड में चलते रहते हैं। जिससे प्रोसेसर और बैटरी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। कई ऐसे ऐप्स विज्ञापनों से भरे होते हैं और यूजर डेटा इकट्ठा करने का भी जोखिम होता है। अगर फोन स्लो हो तो बेहतर तरीका यह है कि अनावश्यक ऐप्स हटाएं, स्टोरेज खाली रखें और सिस्टम अपडेट करते रहें।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।