Smartphone Lock Tricks: ये ट्रिक जानकर आपका दिमाग घूम जाएगा! बिना एक भी बटन दबाए, सिर्फ स्क्रीन छूते ही चुटकियों में लॉक होगा फोन!

Ads

Smartphone Lock Tricks: अगर आप पावर बटन दबाने से बचना चाहते हैं तो डबल टैप फीचर आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। चुटकियों में आपका फोन लॉक हो जाएगा और पावर बटन की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 03:44 PM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 03:44 PM IST

(Smartphone Lock Tricks/ Image Credit: Pexels)

HIGHLIGHTS
  • डबल टैप से लॉक – सिर्फ दो टैप से फोन लॉक करें।
  • शॉर्टकट फीचर – फ्लोटिंग बटन से लॉक करें।
  • सुरक्षा बढ़ाएं – बिना पावर बटन दबाए सुरक्षित रहें।

Smartphone Lock Tricks: आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग का साधन नहीं रहा। बल्कि यह हमारी निजी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। फोन में बैंकिंग ऐप, UPI पेमेंट, पर्सनल फोटो और अन्य जरूरी डेटा मौजूद रहता है। इसलिए इसे सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अनजान व्यक्ति से अपनी जानकारी को बचाने के लिए फोन लॉक करना बहुत आवश्यक होता है।

पावर बटन से छुटकारा पाएं

ज्यादातर लोग अभी भी फोन लॉक करने के लिए पावर बटन का ही इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन में कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। जिनकी मदद से बिना पावर बटन दबाए भी फोन लॉक किया जा सकता है? ये फीचर्स न सिर्फ उपयोग में आसान हैं बल्कि एक बार सेट कर लेने के बाद आपका फोन इस्तेमाल करने का तरीका पूरी तरह से बदल सकता है।

डबल टैप से फोन लॉक करें

अगर आप बार-बार पावर बटन दबाने से बचना चाहते हैं तो डबल टैप फीचर आपके लिए बहुत काम आ सकता है। इस फीचर के जरिए आप सिर्फ स्क्रीन पर दो बार टैप करके ही अपने फोन को लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको फोन की सेटिंग्स में जाकर एडवांस फीचर्स और फिर मोशन एंड जेस्चर सेक्शन में जाना होता है। यहां पर डबल टैप टू टर्न ऑफ स्क्रीन और डबल टैप टू टर्न ऑन स्क्रीन जैसे ऑप्शन मिलते हैं। इन फीचर्स को ऑन करने के बाद बस स्क्रीन पर हल्का सा डबल टैप करने पर आपका फोन लॉक हो जाएगा।

शॉर्टकट के लिए असिस्टेंट मेन्यू

कुछ लोग ऐसे होते हैं जिन्हें फोन पर शॉर्टकट की जरूरत होती है। अगर आप भी ऐसे हैं तो आपके लिए एक और स्मार्ट तरीका है। इसके लिए आपको फोन की एक्सेसिबिलिटी सेटिंग्स में जाकर असिस्टेंट मेन्यू को एक्टिवेट करना होगा। जैसे ही यह फीचर ऑन होता है स्क्रीन पर एक छोटा सा फ्लोटिंग बटन दिखाई देने लगता है। इस बटन पर टैप करने पर कई विकल्प खुलते हैं। जिनमें स्क्रीन ऑफ का ऑप्शन भी शामिल होता है। इस पर क्लिक करते ही आपका फोन तुरंत लॉक हो जाता है।

फायदे और सुरक्षा

इन स्मार्ट तरीकों का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह न सिर्फ आपके फोन को सुरक्षित रखते हैं। बल्कि पावर बटन की लाइफ भी बढ़ाते हैं। पावर बटन का बार-बार दबना फोन के बटन को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन इन फीचर्स के इस्तेमाल से आप इसे कम यूज करेंगे जिससे बटन की लाइफ लंबी होगी। इसके अलावा इन स्मार्ट ट्रिक्स से फोन का उपयोग और भी सरल और स्मार्ट हो जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:

डबल टैप फीचर क्या है?

डबल टैप फीचर के माध्यम से आप सिर्फ स्क्रीन को दो बार हल्के से टच करके अपने फोन को लॉक कर सकते हैं। यह पावर बटन का विकल्प है और फोन की सेटिंग्स में इसे इनेबल करना होता है।

क्या डबल टैप से फोन अनलॉक हो सकता है?

नहीं, डबल टैप से फोन लॉक तो हो सकता है, लेकिन अनलॉक करने के लिए आपको पासवर्ड, पिन या फिंगरप्रिंट की जरूरत होती है।

असिस्टेंट मेन्यू फीचर कैसे काम करता है?

असिस्टेंट मेन्यू को एक्टिवेट करने के बाद एक छोटा फ्लोटिंग बटन स्क्रीन पर दिखाई देता है। इस बटन पर टैप करने से कई विकल्प खुलते हैं, जिनमें फोन को लॉक करने का ऑप्शन भी होता है।

क्या ये फीचर्स सभी एंड्रॉयड फोन में काम करते हैं?

यह फीचर अधिकांश एंड्रॉयड फोन में उपलब्ध होता है, लेकिन कुछ पुराने मॉडल्स में यह फीचर नहीं हो सकता। आपको फोन की सेटिंग्स में जाकर इन फीचर्स को चेक करना होगा।