Smartphone Price Hike: अब फोन खरीदना होगा और ज्यादा महंगा! Xiaomi-Redmi के बाद Pixel 11 सीरीज भी जेब पर पड़ेगी भारी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश!
Smartphone Price Hike: स्मार्टफोन बाजार में कीमतों में बढ़ोतरी का दौर जारी है। सैमसंग, नथिंग, रियलमी और वीवो के बाद अब शाओमी और रेडमी ने भी अपने फोन महंगे कर दिए हैं। वहीं, गूगल की आने वाली पिक्सल 11 सीरीज भी पहले से ज्यादा कीमत के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।
(Smartphone Price Hike/ Image Credit: AI-generated)
- मेमोरी चिप संकट से बढ़ रही मोबाइल की कीमतें।
- Xiaomi 17T हुआ ₹5,000 तक महंगा।
- Redmi के कई मॉडल्स के दाम बढ़े।
नई दिल्ली: Smartphone Price Hike: स्मार्टफोन बाजार में कीमत बढ़ने (Smartphone Price Hike) के सिलसिला लगातार जारी है। इसका बड़ा कारण मेमोरी चिप्स की बढ़ती लागत को माना जा रहा है। हाल के दिनों में नथिंग, वीवो और रियलमी के बाद अब शाओमी और रेडमी ने भी अपने कई स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। वहीं, आने वाले समय में लॉन्च होने वाले नए फोन भी ज्यादा कीमत के साथ बाजार में आने की उम्मीद है।
Xiaomi 17T की कीमत में 5,000 रुपये तक बढ़ोतरी
शाओमी ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 17T की कीमत बढ़ा (Smartphone Price Hike) दी है। यह फोन करीब दो महीने पहले 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। लेकिन अब इसे खरीदने के लिए ग्राहकों को 64,999 रुपये खर्च करने होंगे। कंपनी ने इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज मॉडल अब 69,999 रुपये में मिलेगा।
Redmi के कई मॉडल हुए महंगे
रेडमी ने भी अपनी Note और 15 सीरीज के कई स्मार्टफोन की कीमतें (Smartphone Price Hike) बढ़ा दी हैं। Redmi Note 15 (8GB+128GB) अब 28,999 रुपये में मिलेगा, जबकि इसकी लॉन्च कीमत 22,999 रुपये थी। इसी तरह Redmi 15 5G के बेस मॉडल की कीमत 20,499 रुपये से बढ़कर 21,499 रुपये हो गई है। Redmi 15C 5G के 4GB+128GB मॉडल में 1,500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और अब यह 18,499 रुपये में उपलब्ध है। Redmi 15A 5G की कीमत भी 1,000 रुपये बढ़कर 15,999 रुपये हो गई है।
Pixel 11 सीरीज भी ज्यादा कीमत में
गूगल की आने वाली Pixel 11 सीरीज पर भी कीमत बढ़ने का असर देखने को मिल सकता है। कंपनी ने संकेत दिया है कि मेमोरी चिप की बढ़ती लागत के कारण नए मॉडल महंगे हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक Pixel 11 की शुरुआती कीमत करीब 899 डॉलर हो सकती है। जबकि पिछली सीरीज 799 डॉलर की शुरुआती कीमत पर आई थी। इसके अलावा बेस स्टोरेज को 128GB से बढ़ाकर 256GB किया जा सकता है।
मेमोरी चिप की कीमतों में क्यों आया उछाल?
मेमोरी चिप संकट के पीछे सबसे बड़ा कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती मांग को माना जा रहा है। चिप बनाने वाली कंपनियां फिलहाल AI डेटा सेंटर के लिए ज्यादा उत्पादन कर रही हैं, जिससे स्मार्टफोन और लैपटॉप के लिए सप्लाई प्रभावित हुई है। कम उपलब्धता और बढ़ी लागत का असर सीधे डिवाइस की कीमतों पर पड़ रहा है।
Apple और Samsung पर भी पड़ सकता है असर
मेमोरी चिप की बढ़ती कीमतों का असर सिर्फ Xiaomi, Redmi और Google तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग और एप्पल जैसी बड़ी कंपनियां भी इससे प्रभावित हो सकती हैं। आने वाले महीनों में लॉन्च होने वाले कुछ प्रीमियम स्मार्टफोन पुराने मॉडल्स की तुलना में ज्यादा कीमत के साथ बाजार में आ सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Dhamaal 4 Worldwide Collection: वीकेंड गया, लेकिन Dhamaal 4 का जलवा नहीं! दुनियाभर में धड़ाधड़ छाप रहे नोट, जानिए अब तक कितना हुआ कलेक्शन?
- Karishma Tanna Photoshoot: बेबी बंप, रोमांस और प्यार… करिश्मा तन्ना के फोटोशूट ने इंटरनेट पर मचाया धमाल!
- IPS Transfer in UP Today List: IPS अफसरों का बंपर तबादला, आईजी-एडीजी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में हुआ फेरबदल, देखिए पूरी लिस्ट

Facebook


