BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Year Ender 2025: एक-एक कर बुझते गए सितारे… धर्म, कला और समाज के इन दिग्गजों ने 2025 में दुनिया को कहा अलविदा

हर बीता साल यादें छोड़ जाता है और 2025 भी अब खत्म हो रहा है। यह साल धर्म, साहित्य कला से लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए दुखद रहा, क्योंकि कई …

(Year Ender 2025/ Image Credit: IBC24 News)

(Year Ender 2025/ Image Credit: IBC24 News)

Chandrakant Dewangan
Published: 31 Dec 2025 | 3:27 pmModified: 31 Dec 2025 | 3:36 pm
HIGHLIGHTS
  1. धर्मेंद्र की अंतिम विदाई ने पूरे देश को शोक में डाल दिया।
  2. पोप फ्रांसिस और जेन गुडॉल का निधन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महसूस किया गया।
  3. जुबीन गर्ग और शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने फैंस को स्तब्ध कर दिया।

Year Ender 2025: साल 2025 ने जीवन के कई रंग और अनुभव हमें दिए, लेकिन इसके साथ ही कई बड़े नामों ने हमें छोड़कर इस दुनिया से विदाई ली। धर्म, कला, विज्ञान और उद्योग जगत की कई बड़ी हस्तियों के निधन ने समाज और प्रशंसकों को गहरे दुख में डाल दिया। आइए जानते हैं इस साल की उन यादगार हस्तियों के बारे में।

धर्मेंद्र

हिंदी सिनेमा के ही-मैन एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया। लंबे समय से बीमार रहने वाले धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 89 वर्ष की उम्र में उनका निधन पूरे देश के लिए बड़ा सदमा साबित हुआ।

Year Ender 2025: विजय रूपाणी

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का 6 जून 2025 को अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एयर इंडिया फ्लाइट 171 की दुर्घटना में निधन हुआ। उनके जाने से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ी।

असरानी

बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन असरानी का 20 अक्टूबर को 84 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। 471 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके असरानी की अदाकारी ने तीन पीढ़ियों के दिलों में अपनी जगह बनाई। उनके निधन के समय भी उनकी 8 फिल्में रिलीज के लिए पाइपलाइन में थीं।

Year Ender 2025: जुबीन गर्ग और शेफाली जरीवाला

असम के गायक जुबीन गर्ग का 19 सितंबर 2025 को 52 वर्ष की उम्र में सिंगापुर में स्विमिंग करते समय निधन हुआ। वहीं, 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला का 27 जून 2025 को कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हुआ। शेफाली केवल 42 वर्ष की थीं।

अन्य हस्तियां

  • आलोक चटर्जी: फिल्म और रंगमंच अभिनेता, 63 वर्ष की आयु में 6 जनवरी को निधन।
  • सुदीप पांडे: भोजपुरी और हिंदी अभिनेता व निर्माता, 15 जनवरी को हार्ट अटैक से निधन।
  • विभु राघव: टीवी और फिल्म अभिनेता, 2 जून को कोलन कैंसर से निधन।
  • पीयूष पांडे: विज्ञापन जगत के दिग्गज, 70 वर्ष की आयु में 24 अक्टूबर को निधन।

Year Ender 2025: अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों ने कहा अलविदा

  • पोप फ्रांसिस ने 88 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा।
  • जेन गुडॉल, मशहूर चिम्पैंजी वैज्ञानिक 91 वर्ष की आयु में 1 अक्टूबर को निधन।
  • हॉलीवुड अदाकारा डायने कीटन 79 वर्ष की उम्र में 11 अक्टूबर को इस दुनिया से विदा हुईं।
  • ब्रिटेन के प्रसिद्ध स्क्रीन राइटर टॉम स्टॉपर्ड का 88 वर्ष की उम्र में नवंबर 2025 में निधन हुआ।

इन्हें भी पढ़ें:

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: धर्मेंद्र, असरानी, विजय रूपाणी, जुबीन गर्ग, शेफाली जरीवाला, आलोक चटर्जी, सुदीप पांडे, विभु राघव और पीयूष पांडे।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Chandrakant Dewangan
Chandrakant Dewangan

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Year Ender 2025: Stars faded one by one, These stalwarts of religion, art, and society said goodbye to the world in 2025

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm