OnePlus Nord 6 Launch Date: अब फोन चलेगा हफ्तों, OnePlus Nord 6 में मिलेगी सुपर-पॉवर! 9000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च, लीक हुए सभी फीचर्स
OnePlus Turbo 6 सीरीज 9,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आ रही है। इसकी डिजाइन और परफॉर्मेंस Nord लाइनअप का बड़ा अपग्रेड साबित हो सकती है। चीन में …

(OnePlus Nord 6 Launch Date / Image Credit: OnePlus)
- Turbo 6 सीरीज में 9,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग।
- नया फ्लैट बैक पैनल और स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल डिजाइन।
- Turbo 6 में 165Hz रिफ्रेश रेट, Turbo 6V में 144Hz।
नई दिल्ली: OnePlus Nord 6 Launch Date: OnePlus ने आधिकारिक तौर पर अपनी नई Turbo सीरीज स्मार्टफोन्स के लॉन्च की जानकारी साझा की है। कंपनी ने लाइवस्ट्रीम में बताया कि OnePlus Turbo 6 और Turbo 6V अगले महीने चीन में पेश किए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फोन भारत में OnePlus Nord 6 और Nord CE 6 के नाम से लॉन्च हो सकते हैं। इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी और हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले होगी।
OnePlus Nord 6 Launch Date: नया डिजाइन और कलर ऑप्शन
Turbo 6 सीरीज में OnePlus का नया डिजाइन देखने को मिलेगा, जैसा हाल ही में OnePlus 15 में देखा गया था। फोन में फ्लैट बैक पैनल, प्लास्टिक फ्रेम और स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल है। Turbo 6 और 6V के डिजाइन में केवल कैमरा मॉड्यूल में अंतर होगा। Turbo 6 ब्लैक, सिल्वर और ग्रीन रंग में आएगा, जबकि Turbo 6V ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंगों में लॉन्च होगा। इसके अलावा Turbo 6 को IP66/IP68/IP69/IP69K रेटिंग मिलने की संभावना है।
दमदार बैटरी और प्रोसेसर
OnePlus Turbo 6 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जबकि Turbo 6V में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट होगा। सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 9,000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस तरह बड़ी बैटरी के बावजूद चार्जिंग का समय कम रहेगा।
OnePlus Nord 6 Launch Date: कैमरा और डिस्प्ले फीचर्स
दोनों स्मार्टफोन्स में 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। डिस्प्ले में Turbo 6 को 1.5K AMOLED स्क्रीन के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा, जबकि Turbo 6V में 1.5K AMOLED स्क्रीन होगी, लेकिन रिफ्रेश रेट 144Hz तक सीमित रहेगा।
लॉन्च डेट और भारत में एंट्री
OnePlus ने पुष्टि की है कि Turbo सीरीज 8 जनवरी 2026 को चीन में लॉन्च होगी। भारत में लॉन्च समय सुबह 6:30 बजे होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, Turbo 6 और Turbo 6V क्रमशः Nord 6 और Nord CE 6 के नाम से भारत में पेश किए जा सकते हैं। यह Nord सीरीज का अब तक का सबसे बड़ा अपडेट माना जा रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Nissan Gravite 2026: भारत में टेस्टिंग के दौरान Nissan Gravite कैमरे में कैद! लीक तस्वीरें दिखा रही दमदार डिजाइन और फीचर्स
- Silver Rate 30 December 2025: एक ही दिन में औंधे मुंह गिरी चांदी! 18 हजार रुपये की ताबड़तोड़ गिरावट के बाद इतनी रह गई कीमत, शादी के सीजन में ग्राहकों के चेहरे खिले
- PAN Card Aadhaar Card Link: अब मिनटों में हो जाएगा ये जरूरी काम! बिनी किसी झंझट के PAN और आधार लिंक स्टेटस ऐसे करें चेक!
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: चीन में 8 जनवरी 2026 को लॉन्च होगा। भारत में सुबह 6:30 बजे लॉन्च होने की संभावना है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: OnePlus Nord 6 Launch Date: Now the phone will last for weeks, the OnePlus Nord 6 will have super-power! Launching soon with a 9000mAh battery, all features leaked
टेक न्यूज़
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm