WhatsApp Plus: अब WhatsApp पर नहीं ढूंढनी पड़ेगी जरूरी चैट! सिर्फ एक क्लिक में 20 चैट पिन कर पाएंगे यूजर्स, जानें क्या है ये नया तरीका?

WhatsApp Plus: WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन यूजर्स के लिए चैट पिन करने की सुविधा बढ़ गई है। अब जरूरी बातचीत को हमेशा ऊपर रखने के लिए 3 की जगह 20 चैट तक पिन की जा सकती है। इससे यूजर्स को महत्वपूर्ण मैसेज ढूंढने में आसानी होगी और चैट मैनेज करना ज्यादा सुविधाजनक बनेगा।

WhatsApp Plus: अब WhatsApp पर नहीं ढूंढनी पड़ेगी जरूरी चैट! सिर्फ एक क्लिक में 20 चैट पिन कर पाएंगे यूजर्स, जानें क्या है ये नया तरीका?

(WhatsApp Plus/ Image Credit: Pexels)

Modified Date: August 4, 2026 / 06:07 pm IST
Published Date: August 4, 2026 6:06 pm IST
HIGHLIGHTS
  • WhatsApp Plus में अब 20 चैट पिन करने का विकल्प।
  • फ्री WhatsApp में सिर्फ 3 चैट पिन कर सकते हैं।
  • जरूरी चैट हमेशा इनबॉक्स में ऊपर रहेंगी।

WhatsApp Plus: WhatsApp पर जरूरी चैट को सबसे ऊपर रखने के लिए यूजर्स को अब ज्यादा सुविधा मिलने वाली है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स अब एक साथ 20 चैट तक पिन कर सकेंगे। इससे जरूरी पर्सनल चैट, ऑफिस बातचीत और ग्रुप चैट हमेशा चैट लिस्ट में ऊपर दिखाई देगी। पहले फ्री वर्जन में केवल 3 चैट पिन करने की सुविधा मिलती थी।

20 चैट पिन करने का मिलेगा फायदा

कई यूजर्स को रोजाना बड़ी संख्या में मैसेज और ग्रुप चैट संभालनी पड़ती हैं। ऐसे में जरूरी बातचीत को ढूंढना मुश्किल हो जाता है। WhatsApp Plus का नया पिन फीचर इस समस्या को आसान बनाता है। यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से 20 महत्वपूर्ण चैट को सबसे ऊपर रख सकते हैं। जिससे समय की बचत होगी और जरूरी मैसेज जल्दी मिल जाएंगे।

चैट पिन करने का तरीका बेहद आसान

WhatsApp Plus में चैट पिन करने की प्रक्रिया सामान्य व्हाट्सएप जैसी ही है। इसके लिए यूजर को चैट लिस्ट में अपनी पसंदीदा चैट पर कुछ सेकंड तक दबाकर रखना होगा। इसके बाद ऊपर दिखाई देने वाले पिन आइकन पर टैप करते ही चैट सबसे ऊपर सेट हो जाएगी। पिन की गई चैट को बाद में आसानी से अनपिन भी किया जा सकता है।

सब्सक्रिप्शन में मिलेंगे कई खास फीचर्स

WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन सिर्फ ज्यादा चैट पिन करने की सुविधा तक सीमित नहीं है। इसमें यूजर्स को कई अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं। सब्सक्राइबर्स एक्सक्लूसिव स्टिकर्स, नए थीम और कस्टम ऐप आइकन जैसे विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन फीचर्स की मदद से यूजर अपने WhatsApp को अपनी पसंद के अनुसार पर्सनलाइज कर सकते हैं।

किन यूजर्स को मिलेगा फायदा

20 चैट पिन करने का फीचर केवल WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स के लिए उपलब्ध है। सामान्य फ्री WhatsApp यूजर्स पहले की तरह अधिकतम 3 चैट ही पिन कर पाएंगे। ज्यादा बातचीत मैनेज करने वाले यूजर्स के लिए यह फीचर काफी उपयोगी साबित हो सकता है क्योंकि इससे जरूरी चैट हमेशा आसानी से उपलब्ध रहेंगी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।