Rashmika Mandanna injured In Shoot: शूटिंग के दौरान घायल हुई रश्मिका, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी, बताया अब कैसी है हालत

Rashmika Mandanna injured In Shoot: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म 'मायसा' की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गई है।

Rashmika Mandanna injured In Shoot: शूटिंग के दौरान घायल हुई रश्मिका, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी, बताया अब कैसी है हालत

Rashmika Mandanna injured In Shoot/Image Credit: AI

Modified Date: August 4, 2026 / 05:46 pm IST
Published Date: August 4, 2026 5:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म 'मायसा' की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गई है।
  • अभिनेत्री इन खुद चोटिल होने की पुष्टि की है।
  • डॉक्टरों ने रश्मिका को दी डेढ़ महीने आराम करने की सलाह।

Rashmika Mandanna injured In Shoot: मुंबई: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने पुष्टि की है कि अपनी आगामी फिल्म ‘मायसा’ की शूटिंग के दौरान उनके दाहिने कूल्हे में चोट लग गई। अभिनेत्री ने बताया कि यह उनकी लगातार तीसरी चोट है। ररश्मिका मंदाना ने सोमवार शाम इंस्टाग्राम पर अपनी सेहत को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। यह पोस्ट उन खबरों के बाद आई है, जिनमें कहा गया था कि डॉक्टरों ने उन्हें छह सप्ताह के पूर्ण आराम की सलाह दी है। उन्होंने लिखा, ‘चोट लगना बहुत बुरा होता है। मैं चाहती थी कि किसी को इसके बारे में पता न चले, लेकिन अब सबको मालूम है। माफ कीजिए, मैं कुछ समय से गायब थी, लेकिन अब वापस आ गई हूं। यह कुछ समय पहले हुआ था और यह मेरी लगातार तीसरी चोट है। मुझे अपने शरीर को मशीन नहीं, इंसानी शरीर मानते हुए उसका ख्याल रखना सीखना चाहिए।’

चोट को लेकर आया मंधाना का बयान

अभिनेत्री ने बताया कि ‘मायसा’ के एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उनके दाहिने कूल्हे से पैर को जोड़ने वाली ‘टेंडन’ में से एक अलग हो गई। उन्होंने कहा, ‘मेरे दाहिने कूल्हे की एक टेंडन अलग हो गई है। अब उसके दोबारा जुड़ने के बाद ही मैं सामान्य तरीके से पैर उठा पाऊंगी। यह ‘मायसा’ के डांस की शूटिंग के दौरान हुआ। यह अब तक की मेरी सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म है।’ (Rashmika Mandanna injured In Shoot) हालांकि, उन्होंने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया कि उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘दर्द है, लेकिन असहनीय नहीं। शायद भगवान मुझे यह कह रहे हैं कि अगर मैं खुद आराम नहीं करूंगी तो वह मुझे जबरन आराम करा देंगे।’

मेरी चिंता मत कीजिए: रश्मिका

Rashmika Mandanna injured In Shoot: रश्मिका मंदाना ने इस चोट को ‘अजीबोगरीब दुर्घटना’ बताया और कहा कि वह पहेलियां (पजल्स) हल करके अपने इस मजबूरी के ‘ब्रेक’ का पूरा सदुपयोग कर रही हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें अपने ‘फिटनेस रूटीन’ की कमी सबसे ज्यादा खल रही है। उन्होंने लिखा, ‘मैं पूरी कोशिश कर रही हूं कि मेरा वजन न बढ़े, क्योंकि मैं नियमित रूप से व्यायाम करती हूं। अब कुछ समय तक यह सब नहीं कर पाऊंगी। जब मैं व्यायाम नहीं करती तो बस खाना शुरू कर देती हूं और मिठाइयों की दीवानी बन जाती हूं। फिलहाल इतना ही, अगर कुछ और होगा तो जल्द बताऊंगी। आप सब चिंता मत कीजिए।’

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.