WhatsApp Screen Sharing: चौंका देगा WhatsApp का ये नया फीचर! अब एक क्लिक में करें स्क्रीन शेयर और घर बैठे फटाफट निपटाएं ऑफिस के सारे काम

WhatsApp Screen Sharing: व्हाट्सअप में अब स्क्रीन शेयरिंग किया जा सकता है, जिससे आप सीधे अपने फोन या कंप्यूटर की स्क्रीन दूसरों के साथ शेयर कर सकते हैं। यह फीचर टेक्निकल सपोर्ट, ऑनलाइन मीटिंग्स और ऑफिस प्रेजेंटेशन को आसान बनाता है।

WhatsApp Screen Sharing: चौंका देगा WhatsApp का ये नया फीचर! अब एक क्लिक में करें स्क्रीन शेयर और घर बैठे फटाफट निपटाएं ऑफिस के सारे काम

(WhatsApp Screen Sharing/ Image Credit: Pexels)

Modified Date: March 10, 2026 / 04:48 pm IST
Published Date: March 10, 2026 4:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Zoom और Google Meet जैसे फीचर अब WhatsApp पर भी।
  • ऑफिस प्रेजेंटेशन और टेक्निकल मदद के लिए बेहद उपयोगी।
  • सिर्फ भरोसेमंद लोगों के साथ ही स्क्रीन शेयर करें।

WhatsApp Screen Sharing: ऑफिस की प्रेजेंटेशन हो या घर बैठे किसी को कुछ समझाना WhatsApp पर स्क्रीन शेयरिंग से यह सब आसान हो गया है। यह फीचर पहले केवल जूम और गूगल मीट जैसे ऐप्स में मिलता था, लेकिन अब WhatsApp पर भी उपलब्ध है। इसके जरिए आप वीडियो कॉल के दौरान अपने फोन या डेस्कटॉप की स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। इसका फायदा यह है कि आप दूर बैठे लोगों को तुरंत अपनी स्क्रीन दिखा सकते हैं और काम को तेजी से समझा सकते हैं।

स्क्रीन शेयरिंग करना सरल

WhatsApp पर स्क्रीन शेयर करना बहुत ही सरल है। सबसे पहले ऐप खोलें और उस कॉन्टैक्ट के साथ वीडियो कॉल शुरू करें, जिसे आप अपनी स्क्रीन दिखाना चाहते हैं। जब सामने वाला व्यक्ति कॉल रिसीव कर ले, तो स्क्रीन पर ‘स्क्रीन शेयर’ का विकल्प दिखाई देगा। आपको बस इस आइकन पर टैप करना है। इसके बाद कुछ परमिशन देने पर आपकी स्क्रीन तुरंत शेयर होने लगेगी। यह तरीका WhatsApp के बाकी फीचर्स की तरह बहुत सहज और सरल है।

जरूरी सावधानियां

हालांकि, स्क्रीन शेयरिंग बेहद उपयोगी फीचर है, लेकिन इसका दुरुपयोग भी हो सकता है। अनजान लोगों के साथ स्क्रीन शेयर करने से बचें। साइबर अपराधी कभी-कभी खुद को बैंक या सरकारी अधिकारी दिखाकर कॉल करते हैं और स्क्रीन शेयर करने के लिए कह सकते हैं। अगर आप ऐसा कर देते हैं, तो ये अपराधी आपकी निजी जानकारी और बैंक डिटेल्स हासिल कर सकते हैं। इसलिए हमेशा सतर्क रहना जरूरी है।

सुरक्षित तरीके से करें स्क्रीन शेयरिंग

स्क्रीन शेयरिंग का इस्तेमाल हमेशा भरोसेमंद लोगों के साथ करें। किसी अनजान व्यक्ति की बात पर कभी भी अपनी स्क्रीन शेयर न करें। काम खत्म होने के बाद स्क्रीन शेयरिंग फीचर को बंद कर देना चाहिए। इन सावधानियों का ध्यान रखकर आप WhatsApp की स्क्रीन शेयरिंग का फायदा आसानी से उठा सकते हैं और अपने ऑफिस व टेक्निकल काम को तेज और सुरक्षित तरीके से पूरा कर सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।