IDBI Bank Vacancy 2026: ग्रेजुएट युवाओं की लग गई लॉटरी! IDBI बैंक ने 1300 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, लास्ट डेट है बेहद नजदीक, मिनटों में ऐसे करें अप्लाई
IDBI Bank Vacancy 2026: IDBI Bank की नई भर्ती के तहत कुल 1300 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में दो तरह के पद रखे गए हैं, जिनमें असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-A के लिए 200 पद निर्धारित किए गए हैं। बाकी पद अन्य कैटेगरी के तहत भरे जाएंगे।
(IDBI Bank Recruitment 2026/ Image Credit: Pexels)
- IDBI Bank ने 1300 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।
- आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च 2026 से शुरू होकर 19 मार्च 2026 तक चलेगी।
- भर्ती के तहत जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (1100 पद) और असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-A (200 पद) भरे जाएंगे।
IDBI Bank Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, IDBI Bank ने वर्ष 2026 के लिए नई भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए देशभर की अलग-अलग शाखाओं में ऑफिसर लेवल के पद भरे जाएंगे। खास बात यह है कि इस भर्ती में बड़ी संख्या में पद जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के लिए रखे गए हैं, जिससे ग्रेजुएट उम्मीदवारों को बैंकिंग क्षेत्र में करियर शुरू करने का अच्छा अवसर मिलेगा। बैंक द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1300 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 19 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
इन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत दो अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-A के लिए 200 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ओ के लिए 1100 पद रखे गए हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बैंक की देशभर में मौजूद विभिन्न शाखाओं में की जाएगी। इस भर्ती से उन युवाओं को फायदा मिलेगा जो बैंकिंग क्षेत्र में स्थायी नौकरी की तलाश कर रहे हैं।
सैलरी और सुविधाएं
जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पद पर चयनित उम्मीदवारों को अच्छा वेतन पैकेज दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार इस पद के लिए अनुमानित सालाना सैलरी लगभग 6.14 लाख रुपये से 6.50 लाख रुपये तक हो सकती है। इसके अलावा कर्मचारियों को बैंक की नीतियों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिल सकती हैं।
योग्यता और आयु सीमा
जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को कंप्यूटर की बेसिक जानकारी भी होनी चाहिए। असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-A पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ संबंधित क्षेत्र में कम से कम दो साल का अनुभव जरूरी बताया गया है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है।
ऐसे करें आवेदन?
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले IDBI Bank की आधिकारिक वेबसाइट www.idbi.bank.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपना फोटो, सिग्नेचर, लेफ्ट थंब इम्प्रेशन और हैंडरिटन डिक्लेरेशन स्कैन करके अपलोड करना होगा। अंत में आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। आवेदन पूरा होने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखना जरूरी है।
इन्हें भी पढ़ें:
- BSNL Kavach Feature: प्राइवेसी का डर खत्म! अब मोबाइल नंबर रहेगा पूरी तरह सुरक्षित, BSNL ने लॉन्च किया ये खास फीचर, जानिए कैसे करेगा काम?
- CBSE On QR Code Viral Video: बोर्ड एग्जाम के बाद पेपर पर बने QR कोड को स्टूडेंट ने किया स्कैन, तो खुला ऐसा चीज, देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान
- Chhattisgarh Liaison Officer: क्या इजरायल-ईरान में फंसा है आपका कोई करीबी या रिश्तेदार?.. इनसे करें संपर्क, मिलेगी तत्काल मदद

Facebook


