WhatsApp Video Call: क्या आपने सोचा था ऐसा होगा? अब वीडियो कॉल पर एक प्रॉम्प्ट से बदल जाएगा पूरा माहौल! पहाड़, ऑफिस या बीच… जो चाहें वो दिखेगा
WhatsApp Video Call: WhatsApp ने सितंबर से AI आधारित वीडियो कॉल बैकग्राउंड फीचर शुरू किया है। इसके जरिए यूजर अपनी पसंद का वर्चुअल बैकग्राउंड बना सकते हैं। Android और iOS दोनों में वीडियो कॉल के दौरान बैकग्राउंड ऑप्शन चुनकर AI से नया सीन सेट किया जा सकता है। जिससे कॉल और आकर्षक बन जाती है।
(WhatsApp Video Call/ Image Credit: Pixabay)
- WhatsApp में AI बैकग्राउंड फीचर सितंबर से उपलब्ध।
- वीडियो कॉल में वर्चुअल बैकग्राउंड बनाने की सुविधा।
- Android और iOS दोनों पर काम करता है।
WhatsApp Video Call: WhatsApp ने पिछले साल सितंबर में एक नया AI जनरेटेड वीडियो कॉल बैकग्राउंड फीचर लॉन्च किया था। इसका मकसद वीडियो कॉलिंग और कैमरा अनुभव को बेहतर बनाना है। यह फीचर Zoom और Microsoft Teams की तरह काम करता है। जहां यूजर अपनी पसंद का बैकग्राउंड सेट कर सकता है। इससे कॉल के दौरान लोकेशन छिपाई जा सकती है।
फीचर का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?
यह फीचर खासतौर पर तब उपयोगी है जब कोई व्यक्ति बाहर से काम कर रहा हो या वह अपनी लोकेशन दूसरों को नहीं दिखाना चाहता। इसके अलावा यह आसपास के डिस्ट्रैक्शन को भी कम करता है। WhatsApp ने इसे अपने क्रिएटिव कम्युनिकेशन टूल्स में शामिल किया है। जिसमें फिल्टर्स और थीम्स भी दिए जाते हैं।
Android में AI बैकग्राउंड कैसे बनाएं?
इसके लिए Android यूजर्स WhatsApp पर वीडियो कॉल शुरू करें या किसी कॉल को जॉइन कर सकते हैं। इसके बाद कैमरा ऑन करके Call Effects विकल्प पर जाना होता है। यहां Backgrounds चुनकर प्रीसेट बैकग्राउंड देखे जा सकते हैं। AI बैकग्राउंड बनाने के लिए ‘Create with AI’ पर टैप करके मनचाहा विवरण लिखना होता है। इमेज बनने के बाद उसे अप्लाई किया जा सकता है या फिर दोबारा जनरेट भी किया जा सकता है।
iOS में इस्तेमाल करने का तरीका
iPhone यूजर्स भी इसी तरह इस फीचर का उपयोग कर सकते हैं। WhatsApp खोलकर वीडियो कॉल शुरू करें या जॉइन करें। कैमरा ऑन करने के बाद Call Effects में जाकर Backgrounds विकल्प चुनें। यहां से AI बैकग्राउंड बनाने के लिए ‘Create with AI’ पर क्लिक करें और अपनी पसंद का सीन लिखें। तैयार इमेज को तुरंत सेट किया जा सकता है या बदला भी जा सकता है।
फीचर के फायदे
यह फीचर वीडियो कॉलिंग को ज्यादा प्राइवेट और आकर्षक बनाता है। यूजर चाहें तो अपना असली बैकग्राउंड छिपा सकते हैं और किसी भी जगह जैसे ऑफिस, बीच या पहाड़ जैसा वर्चुअल बैकग्राउंड दिखा सकते हैं। जरूरत पड़ने पर बैकग्राउंड हटाने या सभी इफेक्ट्स बंद करने का विकल्प भी दिया गया है। यह फीचर Android और iOS दोनों पर उपलब्ध है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Kia Seltos Mileage: नई Kia Seltos खरीदने की तैयारी में हैं तो, जान लें पेट्रोल और डीजल वेरिएंट के माइलेज में कौन है बेहतर और कौन बचा सकता है आपका पैसा!
- Donald Trump on India: पाकिस्तान जन्नत…भारत नर्क…अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के खिलाफ उगला जहर, जानिए ऐसा क्या बोल दिया
- Contract Employees Regularization Latest News: प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को एक साथ मिली जीवनभर की खुशियां, हाईकोर्ट नियमितीकरण पर लगाई मुहर, जल्द जारी हो सकता है आदेश

Facebook


