BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ठाणे में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 34.18 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

ठाणे में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 34.18 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

ठाणे में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 34.18 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार
Bhasha
Published: 22 May 2026 | 6:36 pmModified: 22 May 2026 | 6:36 pm

ठाणे, 22 मई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले की कल्याण पुलिस ने मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए शुक्रवार को बताया कि उसने लगभग 34.18 करोड़ रुपये मूल्य की 9.7 किग्रा हेरोइन बरामद की है और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए पांच लोगों में एक कुख्यात अंतरराज्यीय आपूर्तिकर्ता भी शामिल है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संजय जाधव ने बताया कि कल्याण की ‘एंटी-नार्कोटिक्स एक्शन टीम’ ने इस ऑपरेशन के दौरान कई छापेमारी की और यह सिलसिला कई सप्ताह चला।

पुलिस के अनुसार, एक अप्रैल को उपनिरीक्षक अनिल गायकवाड़ के नेतृत्व में एक टीम ने शाहपुर निवासी कासिम अब्दुल सत्तार वसईकर (38) और कृष्ण नागप्पा हलेमानी (36) को सांगलेवाड़ी मार्ग पर रोका। उनके पीठ पर लादने वाले बैग की तलाशी में 9.2 किग्रा हेरोइन और नकदी बरामद हुई।

पुलिस ने बताया कि वसईकर के घर की तलाशी में अतिरिक्त 531.69 ग्राम हेरोइन भी मिली।

उन्होंने बताया कि अगले चरण में मिले सुरागों के आधार पर पांच अप्रैल को मुंबई से गणेशन पुथुस्वामी जंगमार उर्फ़ अन्ना (71) को गिरफ्तार किया गया, और छह अप्रैल को कल्याण से सद्दाम गफुर शेख (32) को पकड़ा गया।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अतुल झेंडे ने बताया कि सबसे बड़ा सफलता 21 मई को तब मिली, जब मादक पदार्थ रोधी दस्ते ने नासिक जिले के इगतपुरी से गिरोह के सरगना और मुख्य आपूर्तिकर्ता अमजद यूसुफ पठान (47) को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पठान पर महाराष्ट्र, राजस्थान और मध्यप्रदेश में 20 बड़े मामले दर्ज हैं। वसईकर पर तीन मामले दर्ज हैं, जबकि सद्दाम शेख के खिलाफ सात मामले हैं।

अधिकारियों ने कहा कि गिरोह के अंतरराज्यीय और सीमा पार संबंधों की आगे जांच जारी है।

भाषा मनीषा रंजन

रंजन

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ठाणे में मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़, 34.18 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

शहर की खबरें
शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की

शिवसेना (उबाठा) नेता प्रदीप पूर्णेकर की हत्या की जांच के लिए ठाणे पुलिस ने एसआईटी गठित की

02 Oct 2026 | 1:07 am
जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

जरांगे की आलोचना करने वाली महिला पर अभद्र टिप्पणियां, प्राथमिकी दर्ज

01 Oct 2026 | 11:24 pm
कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके को मुंबई पुलिस ने संक्षिप्त हिरासत में लिया

01 Oct 2026 | 11:04 pm
खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

खबर महाराष्ट्र दीपके पुलिस हिरासत

01 Oct 2026 | 10:55 pm
महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

महाराष्ट्र सरकार ने 19 और तहसीलों में सूखा आकलन सर्वेक्षण के निर्देश दिए

01 Oct 2026 | 10:20 pm
प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

प्यार में विफल युवक 60 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ा; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा

01 Oct 2026 | 9:56 pm
ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

ऊंची उड़ान के धनी हैं ‘सच्चे नायक’ स्मित मच्छार

01 Oct 2026 | 9:54 pm
आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

आईआईटी-मुंबई के छात्र वाकोडे की मौत की ‘धीमी जांच’ के लिए फडणवीस जिम्मेदार: प्रकाश आंबेडकर

01 Oct 2026 | 8:48 pm