BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

महाराष्ट्र: निवेश के नाम पर कर सलाहकार से 8.6 लाख रुपये की ठगी, 10 के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र: निवेश के नाम पर कर सलाहकार से 8.6 लाख रुपये की ठगी, 10 के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र: निवेश के नाम पर कर सलाहकार से 8.6 लाख रुपये की ठगी, 10 के खिलाफ मामला दर्ज
Bhasha
Published: 10 Feb 2025 | 12:09 pmModified: 10 Feb 2025 | 12:09 pm

ठाणे (महाराष्ट्र), 10 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में एक कर सलाहकार को अधिक मुनाफे का लालच देकर 8.66 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

आरोपियों ने नवंबर 2023 से पीड़ित (38) से कई बार संपर्क किया। पीड़ित ठाणे के मुंब्रा क्षेत्र का निवासी है।

आरोपियों ने पीड़ित को उच्च और आकर्षक मुनाफे का लालच देकर ‘एमकॉइन’ में निवेश करने के लिए राजी किया।

मुंब्रा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने ‘एमकॉइन’ में निवेश किया लेकिन जब पीड़ित ने आरोपियों से लाभ की जानकारी मांगी तो वे जवाब देने से कतराने लगे।

कई बार संपर्क करने के बावजूद कोई उत्तर नहीं मिलने पर पीड़ित ने मुंब्रा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में जांच जारी है।

भाषा राखी सुरभि

सुरभि

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: महाराष्ट्र: निवेश के नाम पर कर सलाहकार से 8.6 लाख रुपये की ठगी, 10 के खिलाफ मामला दर्ज

शहर की खबरें
रायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद

रायगढ़ में समुद्र तट के पास आठ छात्रों की डूबने से मौत, सभी शव बरामद

01 Oct 2026 | 7:35 pm
खबर महाराष्ट्र छात्र डूबे

खबर महाराष्ट्र छात्र डूबे

01 Oct 2026 | 7:08 pm
ठाणे में पूर्णेकर के घर पहुंचे उद्धव, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

ठाणे में पूर्णेकर के घर पहुंचे उद्धव, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

01 Oct 2026 | 6:38 pm
नगर निकाय के कचरा ट्रक से 2021 में मारे गए 12 वर्षीय बच्चे की मां को पांच लाख रुपये मुआवजा मिला

नगर निकाय के कचरा ट्रक से 2021 में मारे गए 12 वर्षीय बच्चे की मां को पांच लाख रुपये मुआवजा मिला

01 Oct 2026 | 6:29 pm
कैप्टन मच्छार के मुंबई स्थित घर के बाहर जुटी भीड़; तिरंगा लहराया, शौर्य पुरस्कार देने की मांग की

कैप्टन मच्छार के मुंबई स्थित घर के बाहर जुटी भीड़; तिरंगा लहराया, शौर्य पुरस्कार देने की मांग की

01 Oct 2026 | 6:00 pm
सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए : दीपके

सीईसी ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा दे देना चाहिए : दीपके

01 Oct 2026 | 5:06 pm
मुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा

मुंडवा भूमि सौदे में क्या पार्थ पवार को लाभ नहीं हुआ : मुंबई उच्च न्यायालय ने पूछा

01 Oct 2026 | 4:39 pm
पालघर में लड़की के पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर यौन उत्पीड़न, दो किशोरों पर मामला दर्ज

पालघर में लड़की के पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर यौन उत्पीड़न, दो किशोरों पर मामला दर्ज

01 Oct 2026 | 4:35 pm